FeaturedJamshedpurJharkhand

टाटा पावर इंप्लाइज यूनियन चुनाव 17 को।

जमशेदपुर।।टाटा पावर जोजोबेरा इकाई की मान्यता प्राप्त टाटा पावर इंप्लाइज यूनियन की आम सभा में चुनाव कराने पर सहमति बनी। इसे लेकर सोमवार को चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी गई। मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। यूनियन में कुल सदस्यों की संख्या 43 है। यह तिरालिस मतदाता 10 कमेटी मेंबरों का चुनाव करेंगे, उसी में से यूनियन अध्यक्ष के अलावा महामंत्री उपाध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष का चुनाव होगा। बीते दिनों यूनियन चुनाव कराने को लेकर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे को अधिकृत किया गया था। इसी क्रम में यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने सोमवार को चुनाव कराने की घोषणा कर दी। साथ ही चुनाव सूची का प्रकाशन भी कर दिया गया। टाटा पावर इंप्लाइज यूनियन चुनाव में झारखंड प्रदेश के पदाधिकारी विनोद कुमार राय को चुनाव पदाधिकारी और तीनप्लेट वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट परविंदर सिंह सोहेल को सह चुनाव पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं टीआरएफ यूनियन के पदाधिकारी हीरामणिक को पर्यवेक्षक के रूप में किया गया है। यूनियन के चुनाव पदाधिकारी विनोद कुमार राय ने कहा है कि इंटक संविधान के तहत चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई है। आगे भी संविधान को देखते हुए शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराया जाएगा ।यूनियन का चुनाव संविधान के मुताबिक हर तीन साल पर होता है जिसका कार्यकाल इसी माह में पूरा हो रहा है।

Related Articles

Back to top button