FeaturedJamshedpurJharkhand

झारखंड राज्य के पूर्व हज कमेटी के चेयरमैन डॉ रिजवान खान ने मोहम्मद निसार अहमद के निवास पर औपचारिक मुलाकात की

जमशेदपुर। झारखंड राज्य के पूर्व हज कमेटी के चेयरमैन एवं पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रिजवान खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद के आजादनगर स्थित आवास पर औपचारिक मुलाकात की। इस मौके पर भाजपा आजादनगर मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन एवं भाजपाइयों द्वारा डॉ रिजवान खान को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया गया।
मोहम्मद निसार अहमद जी के निवास पर चाय पर संगठन को मजबूती प्रदान करने के विषय पर चर्चा की गई। डॉ रिजवान खान ने बताया कि किस तरह से उन्होंने पिछले 20 वर्षों से भाजपा संगठन को मजबूत करने में अपना योगदान दिया है, और आगे भी देते रहेंगे उन्होंने कहा की वह सदैव अल्पसंख्यक भाई बहनों के लिए 24 * 7 साथ हैं और अपना मार्गदर्शन देते रहेंगे।
इस मौके पर मोहम्मद निसार अहमद के साथ फातिमा शाहीन, गुलनार खान, सोनू खान, दिलावर खान, मिर्जा, शादाब, बबलू खान, मंतशा खान, सैफ अख्तर, शोएब, ईना आदि कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button