FeaturedJamshedpurJharkhandNational

झारखण्ड में भी लगे बजरंग दल पर प्रतिबंध: बाबर खान

धर्म, जन्म,जाति ,से उठकर देश हित में हो बजरंग दल पर करवाई।

हिन्दुस्तान की अखंडता के लिए खतरा है बजरंग दल।
जमशेदपुर।

ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के केंद्रीय महासचिव बाबर खान ने कहा समय की पुकार है। जो भी विवादित संगठन है। उस पर आजीवन प्रतिबंध लगाया जाए। धर्म, जन्म,जाति,को आधार बनाकर विवाद,बवाल,दंगा करने वाले संगठन को छूट देना। भारत के शहीदों का अपमान होगा।
बाबर खान ने कहा इन दिनों भारत के कई हिसों में बजरंग दल कानून के लिए खतरा बन गई है। सिमी, पी एफ आई,पर बिना विवाद के प्रतिबंध लगा। तो फिर बजरंग दल पर विवाद क्यू हो रहा है। सभी पार्टियां एक मत होकर ऐसे सभी संगठन पर प्रतिबंध लगाएं जो भारत की अखंडता के लिए खतरा हो। केवल राजनीति लाभ के लिए ऐसे संगठन को बड़वा देना भविष्य के लिए चिंता का विषय है। गैर भाजपा राज्य झारखंड सरकार भी ऐसे संगठन पर प्रतिबंध लगाए जो झारखंड के कई ज़िले में उत्पात मचाती है।

Related Articles

Back to top button