EducationJamshedpurJharkhand

झारखंड सरकार के कैबिनेट बैठक में घंटी आधारित शिक्षकों को 6 महीने तक सेवा विस्तार करने का लिया गया निर्णय

जमशेदपुर: झारखंड विश्वविद्यालय संविदा आधारित शिक्षक संघ के प्रयास से झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालय में कार्यरत लगभग 800 शिक्षकों को 31 मार्च 2023 तक सेवा विस्तार करने का झारखंड सरकार के बुधवार को हुए कैबिनेट बैठक में लिया गया। सरकार के इस निर्णय पर झारखंड विश्वविद्यालय संविदा आधारित शिक्षक संघ ने हर्ष व्यक्त किया है और सरकार को बधाई दी है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि सरकार ने 6 महिना ही सही हमें सेवा विस्तार दिया है। इसके लिए सरकार को और मुख्यमंत्री को बधाई। कैबिनेट बैठक के बाद अल्प मुलाकात में माननीय मुख्यमंत्री ने राकेश पाण्डेय को कहा कि अगले बार से एक साल का सेवा विस्तार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री जी ने साथ में यह भी कहा कि हमने संबंधित अधिकारी को यह भी कहा है कि आपलोग को घंटी के बदले एक निश्चित मानदेय दिया जाए। आशा है इस महिने में ही आपलोगों को निश्चित मानदेय वाली खुशी भी मिल जायेगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आपलोगों के मामले में विधायक बैद्यनाथ राम भी लगातार हमसे चर्चा करते हैं और आपकी पिडा से अवगत कराते रहे हैं। संघ ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और आशा व्यक्त किया की निश्चित मानदेय वाला भी इस माह के आखिरी तक हो जाएगा। इस अवसर पर संघ के प्रदेश संरक्षक डॉ केके कमलेंदू, प्रदेश महासचिव संतोष कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी नितिन कुमार उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button