FeaturedJamshedpurJharkhandNational

टाटा कॉलेज चाईबासा में स्वीप कार्यक्रम के तहत बृहद मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से जिला खेल विभाग नें किया खेल उत्सव

चाईबासा।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता में उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा, स्वीप नोडल पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन की उपस्थिति में टाटा कॉलेज चाईबासा में स्वीप कार्यक्रम के तहत बृहद मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से जिला खेल विभाग के सामंजस्य से खेलकूद प्रतियोगिता तीरंदाजी, जैवलिन थ्रो, शॉटपुट, एवं रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उपायुक्त के द्वारा तीर चलाकर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वीप कोषांग के द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु जिले में प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, उसी के परिपेक्ष में आज खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तिथि 13 मई निर्धारित हैं। उक्त तिथि में सभी मतदाताओं को उनके द्वारा अपील किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें साथ ही साथ जो भी मतदाता अहर्ता रखते है, वो भी मतदाता सूची में अपना नाम जरूर सम्मिलित करें। उन्होंने कहा कि यहां पर उपस्थित सभी लोग अपने क्षेत्र में भी जाकर लोगों को जागरूक करें कि मतदान तिथि 13 मई को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी सहभागिता दर्ज करें। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के द्वारा उपस्थित सभी लोगों को मतदाता जागरूकता हेतु शपथ दिलाई गई।

आज आयोजित प्रतियोगिता का परिणाम

तीरंदाजी

पुरुष

1st-योगेन्द्र हिस्सा- कुमारडुंगी
2nd- विजय धनवान – चाईबासा
3rd- सुनील हिस्सा- कुमारडुंगी

महिला

1st- संतोषी राय- कुमारडुंगी
2nd- चांदमणि कुंकल-चाईबासा
3rd- अप्रैल पूर्ति चाईबासा

जैवलिन थ्रो

पुरुष

1st- सोनू समुराई-JNL कॉलेज CKP
2nd- मुन्ना कुल्टी- टाटा कॉलेज
3rd- विशाल मुर्मू- टाटा कॉलेज

महिला

1st- मेगा नायक- संत जेवियर गर्ल्स कॉलेज चाईबासा
2nd- मंझरी पहाड़िया-टाटा कॉलेज
3rd- लक्ष्मी पिंगुआ- टाटा कॉलेज चाईबासा

*रस्साकशी*

पुरुष

1st- टाटा कॉलेज चाईबासा
2nd- तुरतुंग एकेडमी चाईबासा

महिला

1st- टाटा कॉलेज चाईबासा
2nd- महिला कॉलेज चाईबासा

शॉटपुट

पुरुष

1st- आयुष कुमार शर्मा- टाटा कॉलेज चाईबासा
2nd- सोनू समुराई-JNL कॉलेज, CKP
3rd- मुन्ना कुलड़ी- टाटा कॉलेज चाईबासा

महिला

1st- सिनी होंगा- टाटा कॉलेज-
2nd- पुनामी बैगे- टाटा कॉलेज चाईबासा
3rd- मेगा नायक- संत जेवियर गर्ल्स कॉलेज चाईबासा

Related Articles

Back to top button