Uncategorized

चंपई सोरेन के नेतृत्व में और तेजी के साथ होगा झारखंड राज्य का विकास: निरल पूर्ति

तांतनगर प्रखंड के लोवाहातु से रोलाडीह जाने वाले पथ पर होनगाड़ा नाला में विधायक ने किया पुलिया निर्माण का भूमि पूजन

चाईबासा। तांतनगर प्रखण्ड के तांतनगर पंचायत के लोवाहातु से रोलाडीह जाने वाले पथ पर होनगाड़ा नाला में पुलिया निर्माण का भूमि पूजन शनिवार को मझगांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री निरल पूर्ति के द्वारा किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मझगांव विधानसभा के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। जहां भी जरूरत हो रही है, वहां पुल पुलिया, सड़क , चेकडैम जलमिनर आदि का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। लोवाहातु से रोलाडीह जाने वाले पथ पर होनगाड़ा नाला में पुलिया निर्माण की मांग काफी समय से की जा रही थी। इसको देखते हुए विभाग से संपर्क कर निर्माण करवाने का निर्देश दिया गया था। इसके निर्माण हो जाने से दर्जनों गांव के लोगों को बरसात के समय आने जाने में काफी सुविधा हो जाएगी। पुलिया निर्माण से प्रखंड कार्यालय भी आने में दूरी कम होगी। इसी प्रकार का विकास कार्य प्राथमिकता के साथ मझगांव विधानसभा क्षेत्र में किया जा रहा है। आने वाले गर्मी को देखते हुए मझगांव विधानसभा के 100 से अधिक चापाकल निर्माण और मरम्मती करवाने का अनुशंसा किया गया है। जिसके तहत लोगों को गर्मी के समय पेयजल की समस्या नहीं होगी। विधायक ने कहा कि विपक्ष के षड्यंत्र के कारण कुछ समय तक झारखंड को अस्थिर करने का प्रयास किया गया। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बिना वजह जेल जाना पड़ा है। लेकिन वर्तमान समय चंपई सोरेन के नेतृत्व में झारखंड राज्य को विकास के अग्रणी क्षेत्र में शामिल करने के लिए सभी मिलकर प्रयास कर रहे हैं। नई सरकार में दीपक बिरुआ को मंत्री के रूप में पश्चिम सिंहभूम जिला से दिया गया। इससे विकास पहले से और तेजी के साथ होगा। जिससे विपक्ष के पेट में एक बार फिर दर्द शुरू होगी। झारखंड का विकास सिर्फ आदिवासी का बेटा ही कर सकता है। उसी पर पूरे राज्य के आदिवासियों का विश्वास बना हुआ है। लेकिन जिस प्रकार का गलत तरीके से राज्य में कार्य किया गया इसको जानता खुली आंखों से देख रही है। इसका पूरा बदला चुनाव के समय विपक्ष को मिलेगा। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष जवाहर बोयपाई, बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति सदस्य बालेश्वर हेम्बरोम, पंचायत समिति सदस्य महेंद्र कालुन्डिया, मुण्डा कुम्बराम पूर्व मुखिया शैलेन्द्र पुरती, उदय पुरती, झारखंड मुक्ति मोर्चा पंचायत अध्यक्ष ललित हेम्बरोम, संजीत देवगम,सोलर सामड,गारदी बिरूली, बाबूराम चातर, गुरूचरण सावैयां, हृदय लाल तांती,पर्वती बारी, गुमदी सुरेन आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button