FeaturedJamshedpur

देश स्वतंत्रता में माताओं बहनों का भी देश में रहा बहुत बड़ा योगदान : अरुण ओझा

जमशेदपुर. स्वदेशी जागरण मंच जमशेदपुर महानगर के द्वारा रविवार को बिष्टुपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स में 17 वां जिला सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक अरुण ओझा ने दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन तीन सत्रों में चलाया गया। पहला सत्र, उदघाटन समारोह में अतिथि के रुप में शामिल हुए राष्ट्रीय सह संयोजक अरुण ओझा, अखिल भारतीय सा संघर्ष वाहिनी प्रमुख बंदे शंकर, मंजू ठाकुर, मधुलिता राजपति देवी, संजीत सिंह, विकास साहनी उपस्थित हुए। अरुण ओझा ने प्रकाश डालते हुए कहा कि देश स्वतंत्रता में माताओं बहनों का भी देश में बहुत बड़ा योगदान रहा स्वदेशी जागरण मंच बने हुए 30 साल हो गए तीन दशक से हम देश में आर्थिक स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ रहा है। पूरी दुनिया में बहुत कम देश है जो इतनी पुरानी सभ्यता और संस्कृति को लेकर के अखंड रूप से चल रहा है।
दूसरे सत्र मे राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंह, जटा शंकर पांडेय, अमित मिश्रा, तथा तीसरा सत्र में समारोप सत्र में संघनात्मक बैठक तथा नए दायित्वों की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में जमशेदपुर महानगर से विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 250 स्वदेशी पदाधिकरी, सदस्य और समर्थक शामिल हुए।
नई संयोजक की घोषणा।
मीना प्रसाद कदमा नगर, लोकनाथ साहू सुनारी नगर,बागबेरा कृष्णा शर्मा, बारीडीह नगर धर्मवीर सिंह, बर्मामाइंस नगर विक्रम सिंह, बिष्टुपुर नगर शैलेंद्र सिंह, जिला सह संपर्क प्रमुख राजकुमार भारती की घोषणा की गई। जिला मीडिया प्रमुख नीतीश कुमार गौर उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button