FeaturedJamshedpurJharkhandNational

झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक में 55 पंचायतों की समीक्षा की गई : बीर सिंह सुरेन

जमशेदपुर। गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति पुर्वी सिंहभूम के द्वारा जिला कार्यालय, साकची जमशेदपुर में केवल जमशेदपुर प्रखण्ड कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई । इस बैठक की अध्यक्षता वीर सिंह सुरेन ने की। इस बैठक में जमशेदपुर प्रखण्ड के अन्तर्गत 55 पंचायतों का समिक्षा की गई। प्रखण्ड समिक्षा के दौरान प्रखण्ड अध्यक्ष बहादुर किस्कू ने बताया कि 39 पंचायतों का पुनर्गठन किया गया ओर 16 पंचायतों का पुनर्गठन नहीं हुआ है। पार्टी के नेता वीर सिंह सुरेन ने कहा 16 पंचायतों का पुनर्गठन कर दिनांक ः 7/10/2023 तक पंचायतों का पुनर्गठन सुची जिला अध्यक्ष सह विधायक श्री रामदास सोरेन को उपलब्ध कराये। सभी प्रखण्ड के पदाधिकारियों को सदस्यता राशिद दिया गया ओर सदस्यता अभियान जोर शोर चलाने का निर्देश दिया गया। 16 पंचायतों का गठन हेतु तैयारी समिति बनाया गया जिसमें सात पंचायत गठन के लिए अध्यक्ष बहादुर किस्कू, मनोज नाहा, पप्पू उपाध्याय, मासुम सिंह, कार्तिक गोपाल, एवं आठ पंचायत गठन के लिए सचिव पाल्टन मुर्मू, मलिन मुर्मू, तपन मांझी, अली अख्तर,प्रकाश सहाय, बनाया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सागेन पुरती, अरूण प्रसाद, जिला कार्यालय सचिव प्रीतम हेम्ब्रम, उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button