FeaturedJamshedpurJharkhandNational

जिला प्रशासन और नागरिक समिति की ओर से सोनारी में चला नक्शा विरोधी अभियान

जमशेदपुर। अपने संकल्पित कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर नागरिक परिषद जिला प्रशासन सोनारी थाना के सौजन्य से सोनारी भूतनाथ मंदिर के पास, कपाली बस्ती और राम मंदिर चौक पर नशा उन्मूलन और जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें परिषद प्रशासन सहित सोनारी के असंख्य लोगों ने भाग लिया। बस्ती के संभ्रांत पुरुष और महिलाएं ने अपनी व्यथा व्यक्त किया कि आज वे लोग सड़क पर अकेला घुमने को साहस नहीं करते। दिन में आते वक्त सुबह शाम वाकिक करते कितने लोगों का पर्स और चेन छिनतई हो गया प्रशासन सामाजिक संस्थाएं सिर्फ समाचार पत्रों में पढ़कर सन्तोष करते हैं। बस्तियों में तथा चौक चौराहे पर खुलेआम शराब ड्रग्स तथा अन्य नशीली वस्तुएं विक्री हो रहा है हमलोग देखते हुए इन अपराधिक प्रवृत्ति के कारोबारियों खिलाफ भय के चलते आवाज नहीं उठा सकते। आज देखा देखी हमारे पढ़ने लिखने वाले बच्चे नशा के आदी होकर घर के सामान को बेच रहे हैं मां बाप परिवार को मर पीट कर रहे हैं। अगर सचमुच नशा पर प्रतिबंध नहीं लगा तो हमारे होनहार बच्चे नशा का शिकार होकर बेकार हो जाएंगे और राष्ट्र और समाज के लिए बोझ बनकर रह जायेंगे आज लैला और इंग्लिश मीडियम के बच्चे भी पढाई छोड़कर नशा के शिकार हो रहे हैं। सभी सम्मिलित बुजुर्ग पुरुष और महिलाओं ने इस नेक लगातार अभियान के लिए जमशेदपुर नागरिक परिषद को साधुवाद और धन्यवाद दिये और कहे कि सचमुच जिला प्रशासन आपका साथ दिया तो निश्चित जमशेदपुर शहर नशा मुक्त और अपराध मुक्त बन जायेगा क्योंकि प्रशासन के नजरों कोई छुपकर नहीं बच पायेगा और बापू का वह सपना साकार हो जायेगा कि __ जब एक महिला शाम को घर से निकलकर सुबह सुरक्षित घर वापस आ जाये तो समझो देश पूर्ण आजाद हो गया। सोनारी थाना कै मोहन सिंह ने कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि सोनारी में एक भी अवैध नशा विक्री नहीं होगा मुख्य संयोजक शिव पुजन सिंह ने कहा कि नशा उन्मूलन और जागरूकता अभियान हमारा तबतक चलेगा जबतक नशीली वस्तुओं के विक्री और सेशन पर प्रतिबंध न लग जाए । रमेश कुमार ने कहा कि हम प्रशासन को मजबूर कर देंगे नशा विक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगाया जाय। अभिगमन में कन्हैया दूबे प्यारे लाल साहू मुन्ना चौबे अभय सिंह इत्यादि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button