FeaturedJamshedpurJharkhand

झामुमो के ओर से अनाथ बच्चों किया गया सहयोग

जमशेदपुर। बोडाम प्रखंड के बोटा पंचायत अंतर्गत हलुदबानी गांव के सुकानी बास्के (14) मुगुली बास्के (12) बीरबल बास्के (10) वर्षीय अनाथ बच्चों का माता पिता का निधन हो जाने के कारण जीवन में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
दैनिक समाचार पत्रों में ख़बर आने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महाबीर मुर्मू एवम मिथुन चक्रवर्ती के द्वारा गांव हलुदबानी घर जा कर सुखा राशन जिसमे चावल दाल आटा आलू प्याज सभी प्रकार का मसाला तेल एवम नमक और फल मे केला संतरा अंगूर स्कूल बैग पाठ्य सामग्री एवम नया वस्त्र प्रदान किया गया
महाबीर मुर्मू ने बच्चो को अपना मोबाइल नंबर दिया और कहा जब भी कोई भी चीज की जरूरत होगा फोन करिएगा हम मदद के लिए तत्पर रहेंगे और भविष्य में भी हमेशा सहयोग करते रहेंगे
इस अवसर पर मुख्य रूप से झामुमो नेता सुभाष कर्माकर झामुमो बोडाम प्रखंड अध्यक्ष शायमापोदो महतो निर्मल मुर्मू मनोज तांती रॉकी सिंह करन कालिंदी नितिन हांसदा बिमल पाल माझी बाबा बुद्धेश्वर हांसदा ग्राम प्रधान विनय मुर्मू सूरज बास्के किशन बास्के अमन किस्कू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button