FeaturedJamshedpurJharkhandNational

जैक मैट्रिक के हिंदी और साइंस परीक्षा रद्द होने के पश्चात भ्रामक ख़बर फैलाने वालों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने पदाधिकारियों को अलर्ट पर रहने एवं सोशल मीडिया की सतत निगरानी के दिये निर्देश वरीय पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी साइबर के नेतृत्व में गठित की टीम, अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती से निपटेगा जिला प्रशासन

जमशेदपुर। झारखण्ड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के द्वारा वर्तमान समय में पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर जिला में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा संचालित किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल मैट्रिक का हिंदी और साइंस प्रश्नपत्र के हू-ब-हू होने के बाद जैक के द्वारा उक्त परीक्षा रद्द कर दिया गया है। वहीं इस मामले में असमाजिक तत्वों द्वारा गलत इरादे से भ्रमक खबर फैलाये जाने की आशंका को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा पदाधिकारियों को अलर्ट पर रहने व सोशल मीडिया के गहन निगरानी का निर्देश दिया गया है।

साथ ही, वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, साईबर अपराध के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी है जो अपने साइबर सेल को अलर्ट मोड में रखते हुए, सोशल मीडिया या व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रश्नपत्र से संबंधित किसी भी अफवाह/सूचना का पता लगा सके और आवश्यक कार्रवाई की जा सके। यदि जिले में ऐसी कोई गतिविधि पाई जाती है तो यथाशीघ्र दोषियों को चिन्हित कर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

*पदाधिकारी का नाम व फोन नम्बर निम्नवत हैं-*

1. श्री मनोज कुमार ठाकुर, पुलिस उपाधीक्षक, सी०सी०आर०-सह-साईबर अपराध, जमशेदपुर- 9431706486

2. पु०नि० श्रीनिवास कुमार, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, साईबर अपराध,7004307240 जमशेदपुर-

3. पु०नि० कृष्ण कुमार, साईबर अपराध, जमशेदपुर।- 7909083416

4. पु०अ०नि० (ऑप) अनुज कुमार, साईबर अपराध, जमशेदपुर।- 7050912109

5. पु०अ०नि० (ऑप) कृष्ण कमलेश कुमार, साईबर अपराध, जमशेदपुर।- 7050762848

6. स०अ०नि० प्रेम कान्त मिश्रा, प्रभारी तकनिकी शाखा, जमशेदपुर।- 9431779111

Related Articles

Back to top button