मानगो बालीगुमा सूखना आदर्श ग्राम सहित अन्य बस्तियों का विधायक प्रतिनिधि पप्पू सिंह का जन समस्याओं को लेकर किया दौरा
जमशेदपुर। बालीगुमा सूखना आदर्श ग्राम जमशेदपुर उपायुक्त के द्वारा गोद लिया गया आदर्श ग्राम हैं, जिसकी अनुशंसा 5 वर्ष पूर्व पश्चिम विधानसभा के विधायक और तत्कालीन खाद्य आपूर्ति मंत्री रहे विधायक श्री सरयू राय और जमशेदपुर लोकसभा के लोकप्रिय सांसद श्री विद्युत वरण महतो द्वारा अनुशंसा के बाद बालीगुमा सूखना बस्ती को आदर्श ग्राम के रूप में गोद लिया गया। यह दुर्भाग्य रहा की पिछले 5 वर्षों से विकास कार्य से आदर्श ग्राम को दूर रखा गया। ये बड़ी विडंबना रही की आदर्श ग्राम के कई लाभकारी योजनाओं को पिछले 5 वर्षों से धरातल पर उतरने नहीं दिया गया।
वर्तमान विधायक श्री सरयू के दिशा निर्देश अनुसार विकास कार्यों को धरातल पर उतरने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में विधायक प्रतिनिधि श्री पप्पू सिंह ने बालीगुमा सूखना आदर्श ग्राम के विभिन्न क्षेत्र का जैसे बालीगुमा ऊपर बस्ती, गंगा बिहार, सूखना बस्ती, कोचा कुलहि, नंदू बस्ती,दौरा कर बिजली, पानी, सड़क, नाली, मंदिर, तालाब, बिजली का पोल, स्ट्रीट लाइट, जैसे जन समस्याओं का दौरा कर जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया गया। मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे
श्री डी मिश्रा (अध्यक्ष आदर्श ग्राम)
श्री विजय सोय (उपाध्यक्ष आदर्श ग्राम)
श्री बिरेन महतो (सचिव आदर्श ग्राम)
श्रीमती हीरा मुर्मू (कोषाध्यक्ष आदर्श ग्राम)
श्री नोरेन महतो (सम्मानित सदस्य आदर्शग्राम) साथ ही
श्री कृपा महतो, श्री मुकेश सिंह, श्री वीरू सिंह एवं काफी संख्या में महिलाओं के साथ साथ बस्ती वासी मौजूद रहे।