जुगसलाई में कांग्रेस ने किया वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन

जमशेदपुर। जिला उपायुक्त सूरज कुमार के सहयोग से जुगसलाई रामटेकरी रोड स्थित जगबंधु सेवा सदन पुस्तकालय में वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन जुगसलाई बिष्टूपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी द्धारा 18 से 45 वर्ष वालों के लिए किया गया। इसमें खास कर जिनके पास एनरॉएड फोन नही था, वैसे लोग भी काफी संख्या में वैक्सीन लिया।
प्रखण्ड अध्यक्ष अभिजीत सिंह ने सहयोगात्मक योगदान के लिए उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, विशेष पदाधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी, जगतबंधु संस्था तथा प्रखण्ड कमिटी के पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया।
कैम्प के आयोजन में सक्रिय रूप से जुगसलाई बिष्टुपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिजीत सिंह,साकची प्रखंड अध्यक्ष राहुल गोस्वामी,जिला महामंत्री प्रमोद मिश्रा,शशि भूषण सिंह,युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश साहू ,शैलेश शर्मा,अपर्णा गुहा, मोहम्मद मोइनुद्दीन, मुन्ना रजक, राजीव रजक, सनी, अंकित सिन्हा, ऋषभ दुबे, विशाल रजक, करण सिंह एवं कार्यकर्तागण शामिल हुए।