FeaturedJamshedpur

जिला सैनिक कल्याण बोर्ड चाईबासा में सैन्य पदाधिकारी की नियुक्ति हेतु डी सी को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम इकाई ने जिला सैनिक कल्याण बोर्ड चाईबासा में 1 अप्रैल 2021 से कल्याण पदाधिकारी के सर्विस विस्तार अथवा नए पदाधिकारी के नियुक्ति नही होने से आये दिन पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावां के गौरव सेनानियों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों को आये दिन समस्या का सामना करना पड़ रहा है। एक काम के लिये कई चक्कर लगाने पड़ रहा है। भारतीय सेना के तीनों अंगों (थल सेना वायु सेना एवं जल सेना) से सेवानिवृत्त गौरव सेनानी एवं वीर नारियों से संबंधित कल्याणनार्थ योजनाओं जैसे परिचय पत्र, पारिवारिक पेंशन, शैक्षणिक अनुदान, गृह मरम्मत अनुदान, बेटी विवाह सहयोग राशि, अंतिम संस्कार एवं सेवानिवृति सैनिकों के लिए रोजगार आदि का संचालन इस कार्यालय से किया जाता है। जहां लगभग 10,000 गौरव सेनानी एवं वीर नारी इस कार्यालय पर आश्रित हैं। पिछले पदाधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभात कुमार प्रसाद का सेवा विस्तार नहीं होने एवं नए सैन्य पदाधिकारी के नियुक्ति नहीं होने से समय, पैसा के साथ-साथ बुजुर्ग पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ रहा है।इस समस्या के निजात के लिए आर्मी एयर फोर्स और नेव्ही के प्रतिनिधि के रूप में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश महासचिव सुशील कुमार सिंह, जिला मंत्री दिनेश सिंह एवं पुर्व प्रदेश पदाधिकारी डॉक्टर कमल शुक्ला शामिल थे।

Related Articles

Back to top button