FeaturedJamshedpurJharkhand

झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडेय द्वारा सैकड़ों असंगठित कामगारों के बीच ठंड से बचने के लिए टोपी वितरण किया गया

जमशेदपुर । झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के तत्वधान में प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय के नेतृत्व में रविवार शाम चिल्चिलाती ठंड से बचने के लिए शहर के सैकड़ों असंगठित कामगारों के बीच वुलेन टोपी का वितरण किया गया, शैलेश पांडेय के कहा कि संगठन काम मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करने के साथ साथ उन्हें समयानुसार उचित मदद् पहुंचाना भी है, उन्होंने प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं से इस चिल्चिलाती ठंड से मजदूरों के बचाव हेतु गर्म कपड़ा एवं टोपी वितरण करने का आह्वान किया है. मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष उदयकांत शर्मा, राजा सिंह राजपूत, अवधेश सिंह, शैलेश शर्मा, दुर्गा राम बैठा, दीपक दलपत, सुधीर कुम्भकार, त्रिवेन सोय, कौशल कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए.

Related Articles

Back to top button