FeaturedJamshedpurJharkhandNational

कदमा रामनगर में स्कूटी सवार अपराधियों ने गोली मारकर दो युवकों को जख्मी किया

जमशेदपुर। कदमा थाना अंतर्गत रामनगर में स्कूटी सवार अपराधियों ने दो युवक को गोली मार कर जख्मी कर दिया। घटना बीती रात लगभग 2:30 बजे की है। कदम पुलिस ने दोनों घायलों को एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कदमा थाना अंतर्गत रामनगर में शनिवार-रविवार देर रात 2.30 बजे विवाद के बाद गोली चली। इस घटना में स्थानीय निवासी जितेन प्रमाणिक और सूरज कर्मकार घायल हो गए। इधर, पुलिस ने रविवार सुबह दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों का इलाज किया गया। जितेन के कंधे से गोली आर-पार हो गई जबकि सूरज के पैर में गोली लगी है। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल, दोनों घायल सुबह घायल अवस्था में कदमा थाना पहुंचे और पुलिस को गोली चलने की जानकारी दी। दोनों ने पुलिस को दो खोखा और जिंदा गोली भी सौंपा। घायलों ने पुलिस को बताया कि वे लोग अपने परिवार के साथ पार्टी से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में स्कूटी सवार दो युवक पहुंचे और अचानक से फायरिंग कर दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। इधर, पुलिस ने घटना स्थल की जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button