AccidentFeaturedJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर मे आई आंधी ने ली 2 बच्चो की जान 4 की हालत गंभीर

जमशेदपुर में मंगलवार दोपहर तेज़ आँधी-बारिश से कई जगह पेड़ गिरने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इधर आदित्यपूर के दिंदली बस्ती के फुटबॉल मैदान में खेल रहे एक किशोर की पेड़ गिरने से मौत हो गई। जबकि चार किशोर घायल हुए हैं। जिस किशोर की मौत हुई है उसका नाम बॉबी दास है। वह दिंदली बस्ती का रहने वाला है। परिजन बाबी दास को मौत की पुष्टि के लिए टीएमएच लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 4 किशोरों में एक को हल्की चोट लगी थी। उसे आदित्यपुर में ही एक नर्सिंग होम में दिखाया गया। जबकि दो गंभीर घायलों को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है। जिसमें से एक की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है। किशोर की मौत पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि 5 किशोर मैदान में खेल रहे थे। जब आंधी तूफान आया तो यह सभी दीवार किनारे खड़े हो गए। उसी दीवार पर पेड़ गिर गया, जिसमें पेड़ और दीवार में दबने से ये हादसा हुआ।

वहीं कदमा में पेड़ के नीचे दबने से 10 वर्षीय जमुना कालिंदी की मौत हों गई जबकि उसकी छोटी बहन सरस्वती कालिंदी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनो को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जमुना को मृत घोषित कर दिया. फिलहाल सरस्वती की इलाज चल रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार तेज़ आंधी में शाम 5.30 बजे कदमा जयप्रभा नगर में एक पेड़ गिर पड़ा. पेड़ गुरुपादो कालिदी के घर पर गिरा. गुरुपदों के घर पर घटना के वक्त दोनो बहन और एक पड़ोसी मौजूद थी. गुरुपदो राज मिस्त्री का काम करता है वहीं घर के अन्य लोग भी मजदूरी करते है. पेड़ गिरने से जमुना की मौके पर ही मौत हो गई.

Related Articles

Back to top button