FeaturedJamshedpurJharkhand

जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के जिला कमेटी का हुआ विस्तार, कुणाल षाड़ंगी एवं दिनेश कुमार बने जिला संरक्षक।

जमशेदपुर। देश में कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर पिछले 8 वर्षों से आंदोलनरत संस्था जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के जमशेदपुर जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। शुक्रवार को गोलमुरी स्थित केबुल वेलफेयर क्लब में फाउन्डेशन के जमशेदपुर जिलाध्यक्ष प्रेम झा ने झारखंड प्रदेश संयोजिका सुचिता सिंह की उपस्थिति में जिला कमेटी की घोषणा की।
सुमित श्रीवास्तव बने संयोजक, बंटी सिंह एवं धनेश्वर सिंह को मिली महासचिव की जिम्मेदारी।
नवनियुक्त जिला पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्यों की सूची निम्न हैं:
संरक्षक: कुणाल षाड़ंगी, दिनेश कुमार, अध्यक्ष प्रेम झा, संयोजक, सुमित श्रीवास्तव, सह संयोजक: पोरेश दत्ता, गणेश सरदार, संगठन मंत्री: रिक्त, उपाध्यक्ष : सुनील कुमार झा, अमिश अग्रवाल, पप्पू कुमार, सरस्वती साहू, संजीव ठाकुर, सुमित शर्मा, जसबीर कौर, महासचिव: बंटी सिंह, धनेश्वर सिंह, सचिव:कमलेश झा, ओमी सिंह, पीयूष ईशु, रविशंकर तिवारी, देवेंद्र पांडेय, विकास शर्मा, बौद्धिक प्रमुख: चंद्रशेखर मिश्रा, संपर्क प्रभारी: विक्रम चंद्राकर, सह संपर्क प्रभारी: बबलू सिंह, कोषाध्यक्ष: ह्नन्नी परिहार, प्रचार प्रभारी: आदित्य कुमार, सह प्रचार प्रभारी: राजन सिंह, व्यवस्था प्रबंधन प्रभारी: कुमार गौतम, सह व्यवस्था प्रबंधन प्रभारी: अमित कुमार, सूचना प्रभारी: बिनोद गुप्ता, मीडिया प्रभारी: अमित श्रीवास्तव, सोशल मीडिया प्रभारी: कौशिक घोष, सह सोशल मीडिया प्रभारी: सिद्धार्थ सिंह बागी इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में
पप्पू मिश्रा, डॉ उमेश कुमार अंगुल, पप्पू उपाध्याय (अधिवक्ता), रविशंकर त्रिपाठी (अधिवक्ता), आदित्य रंजन, परमजीत श्रीवास्तव (अधिवक्ता), नमिता उपाध्याय, सोनिया साहू को शामिल किया गया है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश संयोजिका सुचिता सिंह, संरक्षक कुणाल षाड़ंगी, दिनेश कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी शिवशंकर सिंह, बौद्धिक प्रमुख चंद्रशेखर मिश्रा, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सम्पति देवी, हरेंद्र सिंह, महिला विंग की जिलाध्यक्ष रीना चौधरी ने संयुक्त रूप से मनोनीत पदाधिकारियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया और बढ़ते जनसंख्या पर चिंता जाहिर की।

Related Articles

Back to top button