FeaturedJamshedpur

पटना/जमशेदपुर : बिहार सरकार के योजना कमीशन के उप चेयरमैन गुरविन्दर सिंह कंग एवं उनकी धर्म पत्नी आदेश कौर कंग को तख्त पटना साहिब कमेटी की बुधवार को सम्मानित किया गया

महासचिव इंदरजीत सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह हित, जगजोत सिंह सोही, हरबंस सिंह, राजा सिंह गुरविन्दर सिंह द्वारा उन्हें सिरोपा, शाल, स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर ए मस्कीन, भूरी वाले संप्रदाय, कार सेवा वाले बाबा हरबंस सिंह जी दिल्ली वाले, गुरनानक निष्काम सेवक जत्थे के मुखी इन्द्रजीत सिंह, सिख गुरुद्वारा कमेटी बिहार के मुखी सूरज सिंह नलवा द्वारा भी जी एस कंग को सम्मानित किया गया. जत्थेदार अवतार सिंह हित ने कहा कि गुरविन्दर सिंह कंग के द्वारा पंथ एवं कौम हित में अनेक सेवाएं की गई। जिसमें गुरु गोबिन्द सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व पर की गई सेवाएं बहुत अहम हैं उसके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि आज अगर सिख की बिहार में शान है, बिहार के हर नागरिक खासकर पटना वासियों द्वारा सिखों का सम्मान किया जाता है तो उसमें सरदार गुरविन्दर सिंह कंग का अहम रोल है, जिसकी बदौलत हमें यह मान सम्मान मिल रहा है। सरकार के पास सिखों की आवाज पहुंचाकर पंथ और कौम के अनेक कार्य सरकार से करवाने का काम उनके द्वारा किया गया। सरदार हित ने कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूूं कि अगर 350वें प्रकाश पर्व मौके पर सरदार गुरविन्दर सिंह कंग ना होते तो उस शान शौकत के साथ पर्व मनाया जाना संभव ही नहीं था, सरदार कंग ने स्वयं पूरा ध्यान देकर सभी कार्यों को पूरा करवाया। उन्होंने कहा तख्त कमेटी द्वारा जनवरी में गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व मनाना है पर सरदार कंग के बगैर सभी कार्य कैसे मुकम्मल किये जायेंगे इस बात से वह चिन्तित हैं.
सः गुरविन्दर सिंह कंग ने कहा वह स्वयं को सौभाग्यशाली समझते हैं जो उन्हें तख्त कमेटी के द्वारा सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कमेटी का आभार प्रकट करते हुए विश्वास दिलाया कि भले वह पद पर नहीं होंगे पर जो भी मदद प्रकाश पर्व मनाने के लिए कमेटी को चाहिए होगा । वह उसमें पूरा योगदान देंगे और सरकार से भी हर संभव मदद कमेटी को लेकर देंगे।

Related Articles

Back to top button