FeaturedJharkhandNational

छत्तीसगढ़िया मतदाताओं को जमशेदपुर में साधने में सफल रही भाजपा

झारखंड मा आही नव विहान के मंत्र पर छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेताओं ने किया जनसंपर्क


जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में सन् 1900 से करीब निवासरत छत्तीसगढ़ मूल के परिवारों तक भाजपा पहुंचने में सफल रही। विजय झारखंड व मिशन छत्तीसगढ़ योजना के तहत भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने जमशेदपुर में छत्तीसगढ़ के निवासरत लोगों से भेंट की। वहीं, प्रवासी प्रभारी कार्यक्रम के लोकसभा संयोजक व छत्तीसगढ़ बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने जमशेदपुर लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान को लगातार गति देने में जुटे रहे। वे लौहनगरी जमशेदपुर में करीब 10 दिनों तक अपनी टीम के साथ इस अभियान में जुटे हुए थे। इस जनसंपर्क अभियान में जुटे ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी प्रदीप कैवर्त ने शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में जमशेदपुर के कई क्षेत्रों में छत्तीसगढ़िया सम्मेलन व सांस्कृतिक आयोजन भी किया। जमशेदपुर के पूर्वी व पश्चिम विधानसभा के करीब 1 लाख पचास हजार से अधिक मतदाता छत्तीसगढ़ के मूल के हैं। जिन्हें साधने में भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी। इन क्षेत्रो में साहू, निषाद, वर्मा, लोधी, नाई समाज सहित अन्य पिछड़ा वर्ग समाज के लोग रहते हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान छत्तीसगढ़िया जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि जमशेदपुर में लोकसभा चुनाव 25 मई को है। जहां भाजपा ने दो बार के सांसद बिद्युत महतो को तीसरी बार जमशेदपुर संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़िया जनमानस से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने एकदिवसीय जमशेदपुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ संस्कृतिक मंडल के सदस्यों से मुलाकात कर जमशेदपुर लोकसभा चुनाव के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमारा भी झारखंड से आत्मीय रिश्ता है। आप सब से मिलकर एक अलग अनुभूति होती है। आप सभी ने हम सबको झारखंड से जोड़े रखा है।

Related Articles

Back to top button