Uncategorized

जोबा माझी ने सरायकेला शहरी क्षेत्र में चलाया डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान

सरायकेला । इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी ने शुक्रवार को सरायकेला शहरी क्षेत्र में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से समर्थन की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान जोबा माझी ने विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की और महापुरुषों की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने इंडिया महागठबंधन और प्रत्याशी जोबा माझी के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। जनसंपर्क अभियान के दौरान जोबा माझी ने कहा इस बार के चुनाव में सारे मिथक को तोड़ सरायकेला विस क्षेत्र की जनता एक नया इतिहास रचेगी। अभियान के क्रम में मतदाताओं की ओर से मिल रहे समर्थन से गदगद जोबा माझी ने कहा सरायकेला सहित सिंहभूम का सर्वांगीण विकास ही उनकी प्राथमिकता है। राज्य के खनिज संपदा, जल, जंगल और जमीन पर भाजपा की गलत नजर है। इसे बचाने के लिए इंडिया महागठबंधन का साथ देना जरूरी है। जनसंपर्क अभियान की शुरुआत पार्टी के चुनाव कार्यालय से होकर बाजार, पुराना बस स्टैंड, पब्लिक दुर्गा मंदिर, खटरासाई, ठेठरीसाई, इंटण्डी, नोरोडीह, राजबांध, इमामबाड़ा, सरगीडीह, नीमडीह, गुडियाडीह, गुटुसाई में समाप्त हुआ। जनसंपर्क अभियान में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, विधायक प्रतिनिधि सदानंद आचार्य, मुखिया खुशबू होनहागा, प्रमिला हेम्ब्रोम, गीता देवी, देवबाबू सिंहदेव, जॉनी हाजरा, लिपू महंती, अर्जुन कर, चंदन साहू समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button