FeaturedJamshedpurJharkhand

चलो जलाएं दीप वहाँ जहाँ अभी भी अंधेरा है

जमशेदपुर। मंत्र का पालन करते हुए, तुलसी भवन ( सिंहभूम जिला साहित्य सम्मेलन ) के सुधि विद्वतजन, साहित्यकार बन्धुओं ने सेवा भारती, हेल्पिंग बॉयज के साथियों के सहयोग से रविवार को दीपावली उत्सव समाज के वंचित समूह संग मनाया। इस अवसर पर पिछड़ी बस्तियों के बच्चों को पटाखा, मिठाई का वितरण एवं देशभक्ति की कविताओं का पाठ हुआ।
इस अवसर पर तुलसी भवन के न्यासी सर्वश्री अरुण तिवारी, अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका, सचिव प्रसेनजित तिवारी, प्रकाश मेहता, आर एस एस के संतोष साहू, शिवपूजन, साहित्यकार यमुना तिवारी ‘व्यथित’, अशोक पाठक स्नेही, कैलाश शर्मा ‘ग़ाज़ीपुरी’, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, नीता सागर चौधरी, सुरेश चंद्र झा, राम पात्रो, संजय मिश्रा, राकेश, प्रदीप चटर्जी, हेमंत कुमार पान, लखिन्द्र तांती, बिशु लोहार, आकाश दास, उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button