FeaturedJamshedpurJharkhand

चंपई सोरेन सरकार के बहुमत साबित कर लेने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यालय में लड्डू वितरण

जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी की ओर से आज झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बहुमत हासिल कर लिया है।इसकी खुशी में साकची झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यालय में खुशियां मनाई गई और लोगों के बीच में लड्डू बांटा गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के सदस्य प्रमोद लाल ने कहा जिस तरीके से भाजपा की सरकार ने हेमंत सोरेन को बदनाम करने और जेल भेजने का काम किया है ।आज यह साबित हो गया है भाजपा किस तरीके का षड्यंत्र करती है और झारखंड की जनता आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी।
इस लड्डू वितरण कार्यक्रम में झामुम के वरिष्ठ नेता शेख बदरुद्दीन, वीर सिंह सुरेन, कालू गोराई , जिला उपाध्यक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम अरुण प्रसाद, वरिष्ठ नेता श्यामल सरकार, विक्टर सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा मानगो नगर निगम के अध्यक्ष फतेहचंद टुडू , अरुण सिंह राजा, पूर्वी सिंहभूम जिला कार्यालय सचिव प्रीतम हेंब्रम, अब्दुल बारी अंसारी, हरदेव सिंह, रानू मंडल, श्रीनिवास राव, उमेश गिरी, मोहम्मद समद, चंदन महतो, पिंटू लाल एवं काफी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button