FeaturedJamshedpur

चंद्रकोना साहिब में प्रधान मंटू सम्मानित

जमशेदपुर। पश्चिम बंगाल पश्चिम मिदनापुर के चंद्रकोना में स्थित ऐतिहासिक नानकसर गुरुद्वारा चंद्रकोना साहिब में साकची गुरुद्वारा कमेटी एवं जमशेदपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सरदार हरविंदर सिंह मंटू को पंथ एवं समाज की सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
प्रधान हरविंदर सिंह मंटू जमशेदपुर की सिख संगत को गुरुद्वारा दर्शन के लिए वहां लेकर गए थे। जत्थेदार ग्रंथी सतनाम सिंह ने कमेटी की ओर से उन्हें सिरोपा भेंट किया।
हरविंदर सिंह मंटू के अनुसार सन 1510 में गुरु नानक देव जी जगन्नाथ पुरी जाने के क्रम में चंद्रकोना साहब पधारे थे और वहां के राजा चंद्रकेतु राय को संतान का वरदान दिया था। लौटने के क्रम में गुरु नानक जी से राजा ने फरियाद की कि उन्हें लड़की नहीं बल्कि लड़का चाहिए था। गुरु नानक देव जी की कृपा से ऐसा संभव हुआ। उस जगह की देखरेख हिंदू महंत कर रहे थे परंतु 1995 में उन्होंने स्वेच्छा से सिखों को स्थान हस्तगत करवा दिया।

Related Articles

Back to top button