FeaturedJharkhand

गोल पहाड़ी गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश उत्सव मनाया गया

रविंद्र सिंह
जमशेदपुर। गोल पहाड़ी गुरुद्वारा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव बड़े पैमाने पर मनाया गया इस मौके पर केंद्रीय कमेटी के चेयरमैंन सरदार शैलेंद्र सिंह महासचिव अमरजीत सिंह हरजिंदर सिंह सुखदेव सिंह बिट्टू आदि को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया इस मौके पर चेयरमैंन सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में श्री गुरु ग्रंथ साहब द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल करने का अनुरोध किया एवं समाज सुधार हेतु बनाए गए नियमों का पालन करने का अनुरोध भी किया इस धार्मिक समागम का संचालन गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान लखविंदर सिंह एवं धन्यवाद गुरचरण सिंह टीटू ने किया इस मौके पर चेयरपर्सन सरदार इंद्रजीत सिंह परसुडी प्रधान रणजीत सिंह माथारू सर जामदा गुरुद्वारा के प्रधान रविंद्र सिंह जसपाल सिंह राजेंद्र सिंह सेंट्रल स्त्री सभा की चेयरपर्सन सुखजीत कौर स्त्री सभा की प्रधान परमजीत कौर गुरमीत कौर तृप्त कौर नौजवान सभा के जितेंद्र सिंह छोटू एवं कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button