Uncategorized

गांव अमरसर बैठी म्हारी मैया सज के… जैसे भजनों पर झूमे श्रद्धालु बिष्टुपुर राजस्थान भवन में कालका माता का झूलन उत्सव आयोजित

जमशेदपुर। बिष्टुपुर राजस्थान भवन में शहर की धार्मिक संस्था कालका माता परिवार टाटानगर द्धारा कुलदेवी श्री अमरसर वाली कालका माता का झूलन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। यजमान सत्यनारायण नरेडी सपत्नी द्धारा कालका माता की पूजा की गयी और बनारस से आये पंडित धर्मवीर ने पूजा करायी एवं सबको रक्षा सूत्र बांधा। इस धार्मिक उत्सव में स्थानीय भजन गायक मनोज शर्मा मोनु ने श्री गणेश वंदना गणपति को प्रथम मनना है उत्सव को सफल बनाना है के साथ मंगलपाठ एवं भजनों का कार्यक्रम शुभारंभ किया। कलाकार मोनु ने चालो चालो मईया का सिंधारा करस्यां… अमरसर में कालका माँ का सच्चा दरबार है…, झुलो झुलो माँ कालका भवानी…, गांव अमरसर बैठी म्हारी मैया सज के…, किसने रचाई मेहंदी हाथ मे…, तेरा लाल भवानी झूला तुझे झुलाएँगे…, हमे तो अमरसर जाना जी बुलावा आए या ना आए…., मंगसिर की शुक्ल अष्टमी अवतार लियो म्हारो अन्नदाता…. आदि माता के चरणों में भजनों की अमृत वर्षा कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजनों के साथ नृत्य ने

सबका मन मोहा। एक बच्ची ने माता का रूप धारण कर सबका मन मोह लिया। महोत्सव में सभी महिलाएं चुदड़़ी ओढ़े व रंग-बिरंगी राजस्थानी परिधान में शामिल हुई थीं। गुरूवार की शाम को राजस्थान भवन का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था।
महोत्सव का मुख्य आकर्षणः कालका माता का आलौकिक दरबार, झूला, छप्पन भोग, अखंड ज्योत तथा महाप्रसाद था। सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने माता का प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक महोत्सव को सफल बनाने में कालका माता परिवार के सभी सदस्यों का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button