FeaturedJamshedpurJharkhand

गांधी घाट पार्क में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई

जमशेदपुर। गांधी घाट पार्क साकची पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि सिंहभूम केन्द्रिय वरिष्ठ नागरिक समिति जमशेदपुर द्वारा मनाया गया उनके मूर्ति पर पुष्प और पुष्पमाला अर्पित कर बापू अ अका प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम
गाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया अभय सिंह और यमुना तीवारी रेनू सिंह ने उनके जीवनी और आदर्शों पर प्रकाश डाले केन्द्रीय अध्यक्ष शिव पुजन सिंह ने कहा कि बापू ने जन शक्ति के बल पर अहिंसात्मक तरीके से देश की आजादी हासिल की वरिष्ठ नागरिक समिति भी जनशक्ति के बल पर अहिंसात्मक तरीके और शांतिपूर्ण ढंग से सामाजिक राजनीतिक खामियों के विरुद्ध संघर्ष करने का संकल्प लिया वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे में बन्द सुविधा को चालू करने के पूर्व निर्धारित सामुहिक उपवास को केन्द्र सरकार के अगले बजट तक स्थगित कर दिया गया अगर इस बजट में सुविधा बहाल नहीं हुआ तो भारत के सभी वरिष्ठ नागरिक संघर्ष के लिए बाध्य हो जायेगें कार्यक्रम में रिचर्ड पसायन निर्मल दास कैलाश प्रसाद रामायण सिंह बिशम्भर साहू बी के सिन्हा यमुना तीवारी व्यथित रेनू शर्मा पल्लवी माधवी इत्यादि मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button