FeaturedJamshedpurJharkhand

खीरु महतो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनित।

नई दिल्ली स्थित जदयू पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने झारखंड के पूर्व विधायक श्री खीरू महतो को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष तथा धनबाद निवासी गुलाब महतो को प्रदेश उपाध्यक्ष बुधवार को मनोनीत किया। इसके लिए जमशेदपुर जनता दल यू हार्दिक बधाई देती है। पार्टी के प्रदेश महासचिव कौशल कुमार ने कहा कि खीरू महतो को प्रदेश अध्यक्ष बनने से जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड में पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खीरु महतो के राजनीतिक परिपक्वता को देख इतनी बड़ी जिम्मेवारी देने का काम किया है। उक्त दोनों नव मनोनीत नेताओं को प्रदेश महासचिव श्री योगेश शर्मा , प्रदेश युवा जदयू श्री अजय कुमार, महानगर संयोजक श्री परमजीत श्रीवास्तव, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री अमित कुमार सिंह, सनी साहब, मोनिशा, संजय राय , जिला सचिव आशीष पात्रों, विश्राम जी , अरुण, रंजीत शिव चरण महतो, स्मृतिकांत सिंह, अशोक सिंह, बैजू सिन्हा, शंकर सिंह, शंकर चौरसिया, एवं समस्त जमशेदपुर टीम ने बधाई दिया।

Related Articles

Back to top button