ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhand

क्रीड़ा भारती की हुई बैठक, पश्चिमी सिंहभूम की टीम का पुनर्गठन किया गया

चाईबासा। बुधवार को क्रीड़ा भारती पश्चिमी सिंहभूम जिला का बैठक पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा में सम्पन हुआ जिसमें पश्चिमी सिंहभूम जिला टीम का पुनर्गठन किया गया। इस बैठक में प्रान्त मंत्री राजीव कुमार, संघ के कौशलेन्द्र कुमार, जमशेदपुर विभाग सह संयोजक सतनाम जी एवं प्रान्त कार्यालय प्रमुख झेन चौधरी उपष्टित रहें। बैठक का मुख्य उद्देश्य पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रीड़ा भारती का पुनर्गठन एवं संगठन विस्तार की रूपरेखा तय करना था। पुनर्गठन उपरांत क्रीड़ा भारती पश्चिमी सिंहभूम जिला संगठन इस प्रकार हैं:
*दायित्व नाम*
अध्यक्ष: श्री जितेन्द्र कुमार मद्धेशिया
मंत्री: श्री श्यामल दास
सह मंत्री: श्री सुनील प्रजापति
मातृ शक्ति: सुश्री अनु पूर्ति
युवा प्रमुख:श्री शैलेन्द्र गगोरइ
प्रचार – प्रसार प्रमुख: श्री दुर्योधन पान
कार्यकारणी सदस्य : श्री दिलीप शॉ, श्री मोहित महतो, श्री संतोष सिन्हा

सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने यह संकल्प लिया की पश्चिमी सिंहभूम जिला में क्रीड़ा भारती संगठन का उत्साह पूर्वक विस्तार किया जायेगा तथा खेल से जुड़े सभी संगठनो एवं गणमान्य व्यक्तियों को खेल तथा खिलाडियों के विकाश के लिए मिलकर सहयोग करने के लिए अनुरोध किया जायेगा। विभिन्न खेल से संबंधित क्रीड़ा केंद्र शुरू करने पर भी चर्चा हुई।

Related Articles

Back to top button