FeaturedJharkhandRanchi

कोल्हान प्रमंडल के पूर्व आयुक्त विजय कुमार सिंह समर्थकों के संग भाजपा में हुए शामिल

रांची प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी का भाजपा में किया स्वागत

जमशेदपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को मिलन समारोह का आयोजन हुआ जिसमें कोल्हान प्रमंडल के पूर्व आयुक्त सेवा निवृत आइएएस अधिकारी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी को पार्टी का पटका एवं माला पहनाकर स्वागत किया। जबकि प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण कराई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने किया।

विजय कुमार सिंह के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सेवा निवृत राज्य अग्निशमन अधिकारी सुधीर कुमार वर्मा, पूर्व पुलिस उपाधीक्षक ललन ठाकुर, सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश के दुबे, संजय अग्रवाल, रिंकू गडिया, प्रभाष कुमार झा, प्रभाकर, एकांत, आशीष साहू, श्रीप्रकाश, सागर साहू, सुमित रंजन, अभिनंदन शर्मा, अभिप्रय वर्मा सहित झामुमो और आजसू के कार्यकर्ता निरंजन पांडेय, प्रदीप चौबे, फलजीत महतो, अजय ठाकुर, मोहम्मद सलीम अंसारी, गणेश आगीवाल व अन्य शामिल हैं।

मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज भाजपा से जनता का जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है। जनता सबका साथ, सबका विकास पर विश्वास करने लगी है इसलिए देश को मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ता देखने केलिए आम जनता ने अपनी ताकत झोंक दी है। उन्होंने सदस्यता ग्रहण करने वालों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे अनुभवी लोगों की योग्यता और कार्यक्षमता का पार्टी को लाभ मिलेगा। इनके सेवा के क्षेत्र बदले है लेकिन जिम्मेवारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, मजदूर महिला युवा आदिवासी दलित पिछड़े सभी का बिना भेदभाव के विकास हो रहा। गांव गरीब विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहे। डिजिटल क्रांति से देश में व्यापक परिवर्तन हुए है। आज स्वास्थ्य,शिक्षा,ग्रामीण विकास, हवाई रेल कनेक्टिविटी, सड़क हाईवे के क्षेत्र में गुणात्मक विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि आज देश की सीमाएं सुरक्षित हुई है। आंतरिक और बाह्य सुरक्षा मजबूत हुई है। आतंकवादी गतिविधियों पर लगाम लगा है।कोरोना का वैक्सीनेशन हो या फिर जी 20 का सफल आयोजन दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है।

सदस्यता ग्रहण करते हुए पूर्व आयुक्त विजय कुमार सिंह ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि अवकाश प्राप्ति के बाद अनुभव एवं क्षमता को भाजपा के साथ जुड़कर देश सेवा में लगाने की इच्छा हुई। उन्होंने कहा कि मोदी का नेतृत्व, पार्टी की नीतियों एवम कार्यक्रमों ने मुझे जुड़ने केलिए प्रभावित किया।

Related Articles

Back to top button