FeaturedJamshedpurJharkhand

केबल वेलफेयर एसोसिएशन में झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस ने भव्य मजदूर दिवस का किया आयोजन,कोल्हान डीएलसी राजेश प्रसाद, केन्द्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड , भारत सरकार के पी एन शाह, प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय सहित अन्य नेता हुए शामिल

75℅ स्थानीयों को कारखानों में नौकरी देना अनिवार्य, महिलाओं की भागीदारी यूनियनों में करें सूनिश्चित : डीएलसी राजेश प्रसाद

जमशेदपुर । औधोगिक शहर जमशेदपुर में मजदूर दिवस का उत्साह देखने को मिला जहाँ सैकड़ों की संख्या में मजदूर झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के बैनर तले आयोजित मजदूर दिवस पर मजदूर सम्मेलन में शामिल हुए। सर्वप्रथम कार्यक्रम का उद्घाटन दिप प्रज्ज्वलित कर मजदूरों की उपस्थिति में मुख्य अतिथि कोल्हान डीएलसी राजेश प्रसाद, विशिष्ट अतिथि केन्द्र श्रमिक शिक्षा बोर्ड, भारत सरकार के पदाधिकारी पी एन शाह एवं झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए डीएलसी राजेश प्रसाद ने उपस्थित मजदूरों को उनके अधिकारों के विषय में जागरूक किया, उन्होंने मजदूरों को श्रमिक पोर्टल पर रजिस्टर होने कि प्रक्रिया बताई, जहाँ से उन्हें सरकारी पोलेसी की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी, उन्होंने कहा की मूलवासियों की हिस्सेदारी कारखानों में 75% होना अनिवार्य है, उन्होंने महिलाओं की भी यूनियन एवं वर्कस कमेटी मे हिस्सेदारी बढाने की बात कहीं। केन्द्र श्रमिक शिक्षा बोर्ड, भारत सरकार के पदाधिकारी पी एन शाह ने मजदूर को कौशल विकास पर प्रशिक्षण दिया एवं सुखी गृहस्थी के लिए नशे को त्याग करने की सलाह दी। उन्होंने मजदूर को मजदूर दिवस की महत्वता के विषय में बताया की

200 वर्ष पूर्व सिकागो शहर में हजारों मजदूरों ने प्रान की आहूति जिसके बाद काम के घंटे 8 हुए एवं मजदरो को मूलभूत सुविधाएं मिलनी शुरू हुई। झारखंड यूथ इंटक के पूर्व अध्यक्ष व दो राज्यों के प्रभारी शैलेश पांडेय ने मजदूरों को टेक्नोलॉजी के साथ खुद को अपडेट करने की बात कही, उन्होंने कहा की जिस प्रकार प्रतिदिन टेक्नोलॉजी का नया रूप हमें देखने को मिलता है, रोबोट कारखाने में इंशान की जगह धीरे धीरे ले रहे हैं, हमें खुद को भी टेक्नोलॉजी के हिसाब से ढालने की आवश्यकता है, उन्होंने कहा की मैन पावर की जगह मशीन नहीं ले सकती, जितना एफिशिएनसी मैन पावर में है उतना मशीनों में नहीं, उन्होंने मजदूरों को एकजुटता बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा की मजदूर व उधोग एक दूसरे के पूरक है, दोनों के बेहतर सामन्जस्य से ही उधोग व कामगार दोनों की उन्नति संभव है, उन्होंने उपस्थित मजदूरों को उधोग के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को कहा जहाँ दोनों का विकास संभव है, उन्होंने कौशल विकास पर भी कई टिप्स दिए। केबुल यूनियन के महामंत्री उदयकांत शर्मा ने कहा की मजदूर देश के विकास में मुख्य स्तंभ है, उन्होंने मजदूरों को एकजुटता बनाए रखने एवं उधोग को सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन राजा सिंह राजपूत, स्वागत भाषण सुलतान अहमद एवं धन्यवाद ज्ञापन राकेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बलदेव सिंह, लक्की शर्मा,अजितेश उज्जैन, राजा सिंह राजपूत,सुल्तान अहमद, अनिता कुमारी, प्रिंस मार्डी, अमृत रंजन महतो, शैलेश शर्मा, महेश यादव, विनय मिश्रा, राकेश दास, अजित कुमार,राहुल उरांव, नित्यानंद गांगुली, सुरेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, अरूण महतो, मोहन मार्डी, आलोक महतो, मो. शब्बीर, दानिश इकबाल, शुशील मंडल, जटाशंकर तिवारी, राहुल सिंह, महेश मर्डी ,रौशन गुप्ता, सहित सैकड़ों की संख्या में मजदूर एवं महिलाएं शामिल हुईं।।।

Related Articles

Back to top button