ChaibasaFeaturedJamshedpurJharkhand

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी से गुंजन यादव ने किया मुलाकात

पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर जताया आभार।

जमशेदपुर। आदित्यपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए बहुप्रतीक्षित 1300 बेड छात्रावास का भूमिपूजन एवं शिलान्यास महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शनिवार को सम्पन्न हुआ। भारत सरकार की शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने समारोह पूर्वक इसकी आधारशिला रखी। इस कार्यक्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी को पुष्पगुच्छ एवं शक्ति के प्रतीक महादेव की प्रतिमा भेंटकर अभिनंदन किया।
महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बहुप्रतीक्षित मांग पूरे किये जाने पर शिक्षा मंत्रालय एवं शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी का आभार जताया और धन्यवाद किया। उन्होंने विश्वास जताया कि एनआईटी में छात्रावास के निर्माण से जमशेदपुर सहित झारखंड में शिक्षा के प्रचार-प्रसार को गति मिलेगी।

Related Articles

Back to top button