FeaturedJamshedpurJharkhandNational

केंद्रीय मंत्री रमेश पांडे ने दिल्ली में सैल्युट तिरंगा के अटल तिरंगा सम्मान से सरदार शैलेंद्र सिंह को किया सम्मानित

जमशेदपुर। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री रमेश पांडे ने दिल्ली के एम0डी0एम0सी0 हॉल संसद मार्ग नई दिल्ली में अटल जी के जन्मजयंती पर सैल्यूट तिरंगा द्वारा आयोजित अटल तिरंगा सम्मान समारोह मे देश भर से अलग अलग क्षेत्रों में अच्छे कार्य करने वाले विभूतियों को अटल तिरंगा सम्मान से समानित किया गया
जिसमे झारखंड से सरदार शैलेंद्र सिंह को भी उनके द्वारा समाज सेवा में अमूल्य योगदान देने के लिए स्मृति चिन्ह मोमेंटओ एवं साल भेंट कर सम्मानित किया गया इसके अलावा
सम्मानित होने वालो में 26/11 एवम कारगिल के हीरो रहे NSG कमांडो दिनेश हुड्डा ,राजेश राज जर्नलिस्ट दूरदर्शन,खेल से दीप्ति दया होम,आलोक राज डीजीपी विजिलेंस,अनिल प्रथम ex DGP गुजरात,आलोक सिंह I G CRPF, कर्नल अजय कोंठियाल सहित कई अन्य देश की बिभुतिया शामिल है।
इसकी जानकारी सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने दी उन्होंने बताया कि हमारे झारखंड के लिए गौरव का विषय है झारखंड से भी समाज के लिए हमेशा समर्पित रहने वाले झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह एवं कई सामाजिक संगठनों के प्रमुख को सम्मानित किया गया है प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी ने इसके लिए चयन समिति एवम सलूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा का आभार जताया है यातव्य है कि इसी वर्ष हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा समाज सेवा में अमूल्य योगदान देने के लिए सरदार शैलेंद्र सिंह को संघ रतन सेवा अवॉर्ड 2023 शेष सम्मानित किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button