FeaturedJamshedpurJharkhand

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने स्टेशन रोड गुरुद्वारा के प्रधान महेंद्र पाल सिंह एवं महासचिव कमलजीत सिंह को सम्मानित किया

7 मई को तीनप्लेट गुरुद्वारा साहब से निकलने वाले नगर कीर्तन में शामिल होने की अपील

.जमशेदपुर । सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह अपनी सारी टीम के साथ गुरुद्वारा साहब स्टेशन रोड पहुंचे एवं स्टेशन रोड गुरुद्वारा के प्रधान महेंद्र पाल सिंह भाटिया एवं महासचिव कमलजीत सिंह को सर्वसम्मति से चुने जाने पर सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी की ओर से उन्हें साल एवं स्वरूपा भेंट कर सम्मानित किया गया इस मौके पर सीजीपीसी के प्रधान बनने के बाद पहली बार भगवान सिंह एवं अन्य स्टेशन रोड गुरुद्वारा पहुंचने पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान महेंद्र पाल सिंह मुख्य सलाहकार हरदीप सिंह एवं महासचिव कमलजीत सिंह ने सीजी पीसी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह सीनियर मीत प्रधान नरेंद्र पाल सिंह भाटिया महासचिव अमरजीत सिंह हरविंदर सिंह पप्पू सुखदेव सिंह बिट्टू सुखवंत सिंह जसपाल सिंह को स्वरूपा भेंट कर कर सम्मानित किया गया सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने अपने संबोधन में स्टेशन रोड गुरुद्वारा कमेटी द्वारा धार्मिक क्षेत्र में किए जा रहे अच्छे कार्यों के लिए एवं सर्वसम्मति से प्रधान चुनने के लिए समूह साथ संगत की भूरी भूरी प्रशंसा की चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने समूह साध संगत से सिंह जर्नल जस्सा सिंह रामगढ़िया की 300 वी शताब्दी एवं सिंह साहब अकाली फूला सिंह की 200 वी शताब्दी को समर्पित 7 मई को तीन प्लेट गुरुद्वारा से शाम 4:00 बजे निकलने वाले नगर कीर्तन में शामिल होने की अपील करते हुए बताया कि नगर कीर्तन तीनप्लेट गुरुद्वारा से 4:00 बजे प्रारंभ होने के बाद गोलमुरी चौक होते हुए ऑडी टाटा स्कूल के सामने से हावड़ा ब्रिज होते हुए 7:00 बजे साक्षी गुरुद्वारा में जाकर समाप्त होगा उसके बाद साक्षी गुरुद्वारा मैदान में गुरु के अटूट लंगर का प्रबंध भी किया गया है इस मौके पर विशेष रुप से मुख्य सलाहकार हरदीप सिंह भाटिया बलबीर सिंह नरेंद्र सिंह बलविंदर सिंह रविंदर सिंह भाटिया दविंदर सिंह राजा परमजीत सिंह हरविंदर सिंह सतपाल सिंह राजू हरजीत सिंह टिप्पू रघुवीर सिंह मुखिया जरनैल सिंह अमृतपाल सिंह चंचल सिंह महाराजा रणजीत सिंह सेवा दल एवं स्त्री सत्संग सभा की महिलाएं एवं कई अन्य लोग उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button