FeaturedJamshedpur

झामुमो विधायक के बयान पर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, फूंका चारों विधायकों का पुतला

जमशेदपुर। टाटा स्टील ट्रेड अप्रेंटिस बहाली में झामुमो विधायकों द्वारा बाहरी-भीतरी का मुद्दा अब तूल पकड़ने लगा है। झामुमो विधायकों द्वारा बाहरी-भीतरी वाले बयान पर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। गुरुवार को भाजपा बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बागबेड़ा थाना चौक पर चारों विधायकों का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। पुतला दहन में भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव विशेष रूप से शामिल हुए एवं कार्यकर्ताओं के संग विरोध में नारे लगाए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता काफी आक्रोशित दिखे और झामुमो विधायक पर विद्वेष की राजनीति करने का आरोप लगाया। मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष गूँजन यादव ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि झामुमो विधायक द्वारा बाहरी और भीतरी का नारा देकर सूबे की शांति प्रिय जनता को आपस में लड़ाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर झामुमो और उनके विधायक सच में आदिवासी हितों की और झारखंड की जनता की चिंता करती है तो उन्हें पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी इलाके में सुरदा माइंस के मजदूर जो सम्मानजनक रोजगार की मांग को लेकर मंगलवार से आमरण अनशन पर बैठे हैं उनकी बात करनी चाहिए। परन्तु झामुमो के विधायक जिन्हें जनता ने चुना है, वे टेंडर मैनेज करने और अनर्गल बयानबाजी और बांटने की राजनीति करने में व्यस्त हैं। उन्हें जनता व मजदूरों से कोई लेना-देना नहीं है। अप्रैल 2020 से सुरदा माइंस लीज नवीकरण नहीं होने के कारण बंद है जिससे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति चरमरा सी गई है। राज्य सरकार की ओर से सुरदा माइंस का लीज नवीकरण नहीं करना इस क्षेत्र के लिए दुर्भाग्य है। कहा कि झामुमो के विधायकगण आदिवासी हितों की बात केवल दिखावा के लिए करते हैं असल में ये सभी लोग अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता करने में लगे हैं। जनता इनकी सच्चाई जान चुकी है, इन्हें सबक जरुर सिखाएगी।

इस दौरान भाजपा बागबेडा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, गणेश विश्वकर्मा, विनोद जैसवाल,धर्मेदर सिंह, नागेश्वर राव, रीतेश गुप्ता, चंदा देवी, नीरज सिंह, चतुर्भुज सिंह, मुकेश सिंह, गौतम गुप्ता, राहुल रजक व अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button