FeaturedJamshedpur

टेंपो से प्रतिबंधित मांस ले जाते दो धाराएं, हिंदू संगठन के सहयोग से पुलिस ने दबोचा

सेन्हा भाटाचार्य
जमशेदपुर के मानगो शंकोसाई में सामने हिंदू संगठनों के सहयोग से मानगो पुलिस ने एक टेंपो को प्रतिबंधित मांस के साथ दो लोगों को धर दबोचा जबकि एक वहां से भागने में सफल रहा। घटना शुक्रवार अहले सुबह की है। पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ टेंपो को भी जप्त कर लिया है। पकड़े गए लोगों में जीशान अंसारी और मोहम्मद वाहिद अंसारी शामिल है। इन लोगों ने पूछताछ में बताया है कि घाटशिला से वे लोग ट्रांसपोर्टिंग कर जमशेदपुर के मानगो आजादनगर रोड नंबर 11 में प्रयबंधित मांस की सप्लाई करने जा रहे थे कि रास्ते शंकोसाई में वे लोग पकड़े गए। जमशेदपुर के गौ रक्षा प्रमुख अनिरुद्ध कुमार गिरी ने बताया कि इस तरह का कारोबार अक्सर चल रहा है जिसको रोकने के लिए वे लोग पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। प्रतिबंधित मांस की क्रय विक्रय काफी धड़ल्ले से की जा रही है प्रशासन को इसके खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए अन्यथा तमाम हिंदू संगठन सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।

Related Articles

Back to top button