FeaturedFestivalJamshedpurJharkhand

काशीडीह में 30 सितंबर से दुर्गापूजा का होगा शुभारंभ, बाबूलाल मरांडी करेंगे उद्घाटन : अभय सिंह

जमशेदपुर। ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब के तत्वाधान में आगामी 30 सितंबर दिन शुक्रवार संध्या 5.30 बजे उद्घाटन झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबू लाल मरांडी मुख्य अतिथि एवम् जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युत वरण महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

यह दुर्गापूजा बड़े स्वरूप में 1962 से किया जा रहा है। इसके पूर्व यह काशीडीह दुर्गा मंदिर परिसर मे मनाया जाता था आज भी मंदिर में दोनो नवरात्रि की पूजा होती है पर बड़े स्वरूप में काशीडीह मैदान में होता है।

इस बार में पूजा महोत्सव में मेला लगाया जा रहा है, जिसमे बिजली झूला, रेसियान झूला, तोड़ा तोड़ा समेत बच्चो एवम् महिलाओं के आकर्षण की चीजे लगेगी । मेले का आयोजन 1978 से लगातार हो रहा है।
इस बार क्लब के सदस्य द्वारा महाप्रसाद महा अष्टमी के दिन रखा गया है जिसमें उड़ीसा से कारीगरों को प्रसाद बनाने के लिए बुलाया गया है इस महाप्रसाद में 15000 से अधिक लोगों की व्यवस्था रखी जा रही है। यह महाप्रसाद आगामी 3 अक्टूबर को दिन के 1:00 बजे बीएसएम स्कूल परिसर एवं उनके सामने मैदान में किया जाएगा।
जमशेदपुर की जनता से एक अपील है बारीडीह, भालुबासा, एग्रीको, होम पाइप एरिया, सिदगोड़ा , बागुनहाटू,, नागा डूंगरी, बिरसानगर, क्षेत्रों से आने वाले दर्शनार्थियों का साइकिल स्टैंड ठाकुर प्यारा सिंह उच्च विद्यालय में रखा गया है। वही दूसरी तरफ बर्मामाइंस गोलमुरी नानक नगर , टिनप्लेट टेल्को, इत्यादि क्षेत्रों से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए सीतारामडेरा काशिडीह, पुल के ठीक बगल डी एस एम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के सामने मैदान में किया जा रहा है।

आदित्यपुर कदमा सोनारी बिस्टुपुर क्षेत्रों से आने वाले दर्शनार्थियों का साइकिल स्टैंड काशीडीह जुस्को स्कूल मैदान पर किया जाएगा।

मानगो, पटमदा एम जी एम क्षेत्रों से आनेवाले दर्शनार्थियों का स्टैंड रेणुका चौधरी रोड में सड़क किनारे किया जा रहा है।

जमशेदपुर की जनता से अपील है आप आने के पूर्व कोई भी कीमती समान पहनकर शहर में कहीं भी नहीं निकले भीड़ भाड़ अत्याधिक हो तो आप हमें भी सहूलियत दे साथ ही सूचना तंत्र कार्यालय एवं आवश्यक चीजों के लिए हमेशा 24 घंटे वॉलिंटियर तैयार रहेंगे।

600 से भी अधिक वॉलिंटियर को रात दिन इस मेले और दुर्गा पूजा को संपन्न करने के लिए लगाया जा रहा है।

यह पंडाल कोलकाता के कारीगरों के द्वारा लगातार डेढ़ महीने से बन रहा है। इसकी मूर्ति भी कोलकाता से लाया गया है। लाइटिंग का काम स्थानीय संजय लाइटिंग को दिया गया है।

पंडाल का थीम नारी शक्ति पर आधारित है बेटी जन्म में में घर में मायूसी छा जाती है और बेटा के जन्म लेने में जश्न मनाया जाता है। इस बार नारी शक्ति बनाने का प्रमुख कारण आज कई राज्यों में लिंग अनुपात विषमता की ओर है पुरुषों की संख्या अत्याधिक होते जा रही है और महिलाओं की संख्या कम इसके सबसे बड़े उदाहरण हरियाणा राजस्थान पंजाब उत्तर प्रदेश क्षेत्रों में पिछले समय सरकार के द्वारा विभिन्न आंकड़ों के द्वारा बताया गया था।

नारी शक्ति में आज राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, द्रौपदी मुर्मू लता मंगेशकर, आशा भोसले टीवी संधू पीटी उषा सहित कई हस्तियों का चित्र भी पंडाल के अंदर दर्शाया गया है, जिससे आने वाले दर्शकों को या लगे बेटी अभिशाप नहीं बल्कि वरदान है।

हम विद्या के लिए सरस्वती की आराधना करते हैं धन के लिए लक्ष्मी की आराधना करते हैं एवं शक्ति पाने के लिए मां दुर्गा की आराधना करते हैं जबकि वह नारी शक्ति है।
दूसरी तरफ नारी होने पर हम अपने घरों में मातम मनाते हैं इसलिए या आने वाले पीढ़ियों के लिए सीख देने के लिए पंडाल बनाया गया।

जमशेदपुर के उपायुक्त के समक्ष मीटिंग में जमशेदपुर की जनता के लिए ट्रैफिक व्यवस्था कंट्रोल करने के लिए मांग रखी थी, जिसमें मुझे सकारात्मक जिला प्रशासन का सहयोग मिला और इस बार स्वयं जमशेदपुर के ट्रैफिक डीएसपी ने एक-एक बिंदु पर काशीडीह मैदान के साइकिल स्टैंड से लेकर ट्रैफिक व्यवस्था को भौतिक सत्यापन कर चिन्हित किए और हमें जिला प्रशासन से आश्वस्त किया गया इस बार ट्रैफिक व्यवस्था बिल्कुल चुस्त और दुरुस्त होगी। इसके लिए मैं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करता हूं।

मैं जमशेदपुर की जनता से अपील करता हूं आप अपने बच्चो को भीड़ भाड़ से दूर रखे। अगर लाते भी है तो उनके हाथ नही छोड़े, कीमती समान पहन कर महिलाएं नही निकले यही आप से अपील और प्रार्थना है।

Related Articles

Back to top button