FeaturedJamshedpurJharkhand

मास्टर चीफ पेटिऑफिसर गोपाल शरण प्रसाद पंचतत्व में विलीन, बेटे ने दी मुखाग्नि

जमशेदपुर: भारतीय नौसेना में कार्यरत मास्टर चीफ पेटिऑफिसर गोपाल शरण प्रसाद जिनका देहांत भारतीय नौसेना के अस्पताल कल्याणी विशाखापट्टनम में हृदय गति रुकने से हुआ था। आज दोपहर उनका पार्थिव शरीर विजया गार्डन स्थित उनके आवास पर एंबुलेंस एवं सेना के सजे हुए वाहन में पहुंचा। जैसे ही पार्थिव शरीर कॉलोनी में घुसा परिवार एवं उनके सगे संबंधियों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था। घर में पैतृक रीति रिवाज के बाद उनका पार्थिव शरीर सम्मान के लिए रखा गया जहां भारतीय नौसेना के गार्ड ने सलामी दी उसके उपरांत उनका पार्थिव शरीर भारतीय नौसेना एवं थल सेना के सैनिकों ने मिलकर वाहन में रखा। परिवार बच्चों के साथ इनकी सैनिक शोभायात्रा विजया गार्डन से भुईयाडीह स्वर्णरेखा घाट के लिए प्रस्थान की। बिरसा नगर थाना प्रभारी के सहयोग से पुलिस पीसीआर की गाड़ी शोभा यात्रा की अगुवाई की। जबकि पायलटिंग पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जांबाज़ साथियों ने किया। भुइयांडीह घाट में उन्हें सलामी शस्त्र एवं फायरिंग करके सैनिक सम्मान दिया गया। उनके पत्नी बेटे बेटी एवं परिवार के साथ पूर्व सैनिकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। आज का कार्यक्रम में नेवल एन सी सी रांची के कमांडिंग ऑफिसर अपने नौसैनिकों के साथ उपस्थित हुवे। जबकि विशाखापट्टनम से लेफ्टिनेंट कमांडर कुलदीप सिंह के साथ 4 नौसैनिक आए हुए हैं। स्टेशन हेडक़वार्टर एवं 100 फील्ड के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ए बी मोगल के सहयोग से यह सैनिक सम्मान बहुत ही अच्छे ढंग से संचालित हुआ। जिसे देखकर नगर वासियों ने बहुत प्रशंसा की। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरिष्ठ सदस्य सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला सचिव दिनेश सिंह हरेंदु शर्मा रमेश शर्मा भोला प्रसाद सिंह अविनाश अनुज कुमार सिंह सी के झा तारकेश्वर नाथ अजय कुमार सिंह अभय कुमार सिंह मनोज ठाकुर सत्येंद्र तिवारी अनुज कुमार सिंह श्याम पद दास ने सहयोगी की भूमिका अदा किये।

Related Articles

Back to top button