FeaturedJamshedpurJharkhand

कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय मानगो में पानी की समस्या को लेकर गंभीर

मानगो नगर निगम ने 15 स्थानों में टैंकर से पानी आपूर्ति की


जमशेदपुर। मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी इस भीषण गर्मी में पानी की समस्या को लेकर काफी गंभीर है। वे खुद अपने स्तर से बस्तियों में घूम घूम कर पानी की समस्या का समाधान करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निर्देशानुसार लगभग 15 स्थानों में टैंकर से किया गया जलापूर्ति कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निर्देशानुसार मानगो नगर निगम अंतर्गत जलापूर्ति बाधित होने वाले क्षेत्रों में टैंकर से जलापूर्ति किया गया।कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया नगर निगम के द्वारा टैंकर से विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति की गई है।जिसमें एकता नगर, लक्ष्मण नगर, पोस्ट ऑफिस रोड, शांति नगर, मुस्लिम मोहल्ला, एकता नगर रोड नंबर 2 संकोसाई, डिमना रोड, कीस्टो नगर , सुखना बस्ती बालीगुमा, बागान शाही आजाद नगर जवाहर नगर आदि क्षेत्रों में टैंकर से पानी उपलब्ध कराया गया कार्यपालक पदाधिकारी ने भीषण गर्मी में जलापूर्ति से संबंधित कार्यों को देखने वाले नगर प्रबंधकों एवं कर्मियों को एक्टिव रहने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Back to top button