FeaturedJamshedpurJharkhand

मुख्यमंत्री के खिलाफ ईडी की कार्रवाई से भड़के झामुमो नेताओं ने किया एनएच 33 जाम

रांची से लेकर जमशेदपुर तक शुरू हुआ केंद्र सरकार का विरोध हजारों गाड़ियां एनएच में जहां- तहां फंसे, पुलिस के छूट रहे पसीने

जमशेदपुर। सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली से रहस्यमयी तरीके से गायब होने के बीच उठते तरह- तरह के शंकाओं के बाद राजधानी रांची से लेकर जमशेदपुर तक झामुमो नेता और कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है. राजधानी रांची में जहां राज्य के अलग अलग जिलों से झामुमो समर्थकों का जुटान हुआ है वहीं जमशेदपुर में झामुमो नेता एनएच पर धरने पर बैठ गए हैं. जिससे लंबी दूरी की गाड़ियां जहां- तहां जाम में फंसे हैं. उधर राजधानी रांची में सत्ताधारी दलों के मंत्री और विधायक पहुंच चुके हैं. मुख्यमंत्री आवास, गवर्नर हाउस, बीजेपी मुख्यालय, ईडी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं पूरे रांची को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. झामुमो नेता लगातार केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं।


नेशनल हाईवे जाम करने वालों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के आंदोलनकारी एवं वरिष्ठ नेता शेख बदरुद्दीन प्रमोद लाल झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रसाद, बीर सिंह सुरेन, महावीर मुर्मू, समद, अजय रजक, गोपाल महतो, प्रीतम हेंब्रम शाहिद सैकड़ो की संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Back to top button