FeaturedJamshedpur

महिलाओं ने काशीडीह में की गौ सेवा

जमशेदपुर। मंगलवार को मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा द्धारा अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए आज काशीडीह लाइफ लाइन नर्सिंग होम के सामने देवनी गाय की सेवा की गई और गुड़ तथा चारा खिलाया गया।। यह कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष मनीषा संगी के नेतृत्व में शाखा सचिव कविता अग्रवाल एवं उषा चौधरी के सौजन्य से संपन्न हुआ। महिलाओं ने कहा कि गौ सेवा महा सेवा हैं। गाय का दूध अमृत तुल्य होता है। हमारे शास्त्रों में गाय को पूजनीय बताया गया है इसीलिए सबसे पहली रोटी गाय की होती है।

Related Articles

Back to top button