FeaturedJharkhandRanchi

कांग्रेस के मौन सत्याग्रह में जमशेदपुर से भी शामिल हुए नेता

जमशेदपुर। बुधवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में राहुल गांधी को साजिश के तहत फंसाये जाने के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस का एकदिवसीय मौन सत्याग्रह हुआ। जिसमें युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू, कांग्रेस प्रदेश सचिव अशोक सिंह, जिला महासचिव पप्पू शुक्ला सहित कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सत्याग्रह शुरू होने से पहले प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी को साजिश के तहत फंसाया गया है। पूरा देश इसको देख रहा है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से भारतीय जनता पार्टी बौखला गयी है। यह उसी का नतीजा है। सत्याग्रह में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, ममता देवी समेत कई नेता शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button