FeaturedJamshedpurJharkhandUttar pradesh

करीम सिटी कॉलेज के वूमेंस सेल ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज के वूमेंस सेल ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के कॉर्पोरेट एथिक्स की प्रमुख शालिनी सुलक्षणा थी। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ।
करीम सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद रेयाज़ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कार्यक्रम को संबोधित किया। मुस्कान और सोनल ने नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शालिनी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के लिए संयुक्त राष्ट्र की थीम ‘महिलाओं में निवेश: प्रगति में तेजी लाएं’ है। आयुष मित्रा ने एक संगीतमय प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर वूमेंस सेल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा निवर्तमान बैच के सभी छात्र प्रतिनिधि और समिति सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम करीम सिटी कॉलेज के मॉडरेटर डॉ. कौसर तसनीम के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की एंकरिंग स्नेहा शर्मा ने की।

Related Articles

Back to top button