FeaturedJamshedpurJharkhandNational

एमजीएम और जेेएनएसी में केक काट कर मनाया गया महिला दिवस

महिलाओं ने ली मतदान की शपथ

जमशेदपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सिने तारिका माधुरी दीक्षित के प्रशंसक समाजसेवी पप्पू सरदार द्वारा साकची स्थित एमजीएम हॉस्पिटल एवं जमशेदपुर अधिसूचित ़क्षेत्र समिति कार्यालय (जेेएनएसी) परिसर में केक कटिंग कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित किया गया। दोनों स्थानों पर कार्यरत महिलाओं ने केक काटकर एक-दूसरे को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही महिलाओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। एमजीएम हॉस्पिटल में सिस्टर के अलावा कई महिला सफाई कर्मी मौजूद थी। जेेएनएसी कार्यालय में महिला सफाई कर्मी के अलावा अन्य महिला कर्मचारी भी उपस्थित थी। मौके पर एमजीएम हॉस्पिटल की डाइटिशियन अनु सिन्हा ने कहा कि आज महिलाओं की सफलता के पीछे उनके घर में मौजूद पुरुषों का बहुत बड़ा सहयोग रहता है। ऐसे में हम महिलाओं को जरूरत है कि अपनों का साथ लेकर देश की उन्नति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। वही मीडिया से बात करते हुए पप्पू सरदार ने कहा कि देश की आधी आबादी देश के विकास में अपनी भूमिका निभा रही है। आज देश की सीमा की सुरक्षा से लेकर विज्ञान, डॉक्टर, इंजीनियर की भूमिका में महिलाएं अपनी सेवा दे रही है। हम खुद को भाग्यशाली समझते हैं, जहां हमें ऐसी महिलाओं को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Related Articles

Back to top button