FeaturedJamshedpurJharkhand

ई वेस्ट रैली प्लास्टिक जागरूकता रैली के कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पदाधिकारी सहाय ने आरभीएस स्कूल के बच्चों के द्वारा बनाए गए कपड़े और पेपर के थैले को देखकर उनके पहल की सराहना किया


जमशेदपुर। लोगों को ई-कचरे के खतरों और उसके निस्तारण के बारे में जागरूक करने के लिए गुरुवार को आर.वी.एस अकादमी, शिरोमन नगर, मानगो, जमशेदपुर के परिसर में ई-कचरा रैली एवं प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने संबंधी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन बिंदा स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती वीशा मोहिंद्रा, शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
रैली को दीपक सहाय ने अध्यक्ष श्री बिंदा सिंह की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिन्होंने पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित मुद्दों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए इको क्लब के सदस्यों द्वारा शुरू किए गए प्रयासों को सराहा।

कार्यपालक पदाधिकारी ने स्कूल के बच्चों से अपने गार्जियन एवं आस-पड़ोस के लोगों को भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक को कहा गया। और प्लास्टिक को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के लिए आरवीएस स्कूल प्रशासन बधाई दिया। छात्रों ने प्लास्टिक के उपयोग के विरोध में रंगीन बैनर, आकर्षक तख्तियां और सार्थक नारे लिए और लोगों को प्लास्टिक के उपयोग के खतरों के बारे में जागरूक किया। आर वी एस एकेडमी के बच्चों ने अलग-अलग आकार और रंगों के करीब 200 आकर्षक पेपर बैग बनाकर पास की सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं को बांटे। छात्रों ने विक्रेताओं से चीजों को पैक करने के लिए प्लास्टिक बैग का उपयोग नहीं करने का आग्रह किया। ई कचरे का लंबे समय में विनाशकारी प्रभाव पड़ता है। यह हवा, पानी और मिट्टी को दूषित करता है। वास्तव में ई अपशिष्ट मानव जाति के लिए खतरनाक है और रैली में इसे उजागर किया गया ।आर वी एस छात्र एवं छात्राओं ने “Say No to Plastic” के नारे लगाए। रैली आर.वी.एस अकादमी स्कूल परिसर से सुबह 9 बजे निकली और यह अपने उद्देश्य में सफल रही। इस अवसर पर स्कूल प्रशासन के कर्मी ,शिक्षक शिक्षिकाएं आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button