FeaturedJamshedpurJharkhand

आनंद विहारी के स्वागत समारोह में शामिल होने बाइक रैली से पहुंचे मौलाना अंसार

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान जवाहर नगर रोड नंबर 14 कांग्रेस पार्टी के अपने आवासीय कार्यालय से मोटरसाइकिल की रैल निकालते हुए बाराडीह मैदान में आनंद बिहारी दुबे के प्रोग्राम में शामिल हुए। बाराडीह चौक से आनंद विहारी दुबे के साथ सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता बिष्टुपुर कांग्रेस पार्टी के ऑफिस तिलक पुस्तकालय पहुंचे। स्वागत समारोह में अंसार खान ने कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष बनने पर आनंद बिहारी दुबे को इमामा और गांधी टोपी पहना कर स्वागत किया, इनके साथ साथ झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी मुख्य अतिथि को भी इमामा और गांधी टोपी पहना कर स्वागत किया, प्रदीप बाल मुचु, अजय सिंह, रांची से आए हुए मथारू जी को भी इमामा पहना कर स्वागत किया।कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं और महिलाएं पदाधिकारियों ने भी मंत्री बन्ना गुप्ता, आनंद बिहारी दुबे ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष अमित राय, प्रदेश महासचिव विजय खान,और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश में जगह मिलने वालों को भी काफी लोगों ने स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button