FeaturedJamshedpurJharkhand

चंद्रयान 3 नया इतिहास रचने के करीब पहुंच गया है. चंद्रयान-3 बुधवार शाम को चांद पर उतरेगा, ऐसे में देशवासियों ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूजा-पाठ शुरू

जमशेदपुर । चंद्रयान 3 नया इतिहास रचने के करीब पहुंच गया है. चंद्रयान-3 बुधवार शाम को चांद पर उतरेगा, ऐसे में देशवासियों ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूजा-पाठ शुरू कर दिया है. कीताडीह बस्तीवासियों ने श्रीश्री शिव मंदिर में पूजा अर्चना की, वीर बजरंगबली के सामने पुराने संकटों को हरने की कामना की. हनुमान चालीसा का पाठ कर चंद्रयान की सफल लैंडिंग की कामना की. बस्तीवासी खासकर छात्र व युवा चंद्रयान-3 की फोटो काे अपने साथ लेकर मंदिर में पहुंचे पूजा-अर्चना कर चंद्रयान-3 की सफल

लैंडिंग की कामना की. भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ चंद्रयान के तश्वीर की भी पूजा की गयी. इसके अलावा इसरो वैज्ञानिकों की सफलता के लिए भी प्रार्थना की गयी. उपस्थित लोगों ने कहा कि भगवान भोलेनाथ अपने मस्तक पर चंद्रमा धारण करते हैं, इसलिए वे इस मिशन को सफल बनायेंगे. हाथों में तिरंगा और चंद्रयान की तख्ती लेकर कीताडीह श्रीश्री शिव मंदिर के पंडित श्याम सुंदर शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चार के साथ चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए महादेव से प्रार्थना की गयी. पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने कहा कि भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है और इससे हमारे देश का गौरव बढ़ेगा. कहा कि श्री हनुमानजी सभी की मनोकामनाएं पूरी करते हैं, ऐसे में उनकी पूजा करने से चंद्रयान-3 जरूर सफल होगा. इस अवसर पर कीताडीह मंदिर के अध्यक्ष शंकर अग्रवाल, महेश अग्रवाल, संदीप शर्मा बौबी, महावीर शर्मा, अशोक मिश्रा, रघुनंदन शर्मा, शशि यादव, सुशील सिंह, बीरेंद्र यादव, रमेश प्रसाद, दिवाकर सिंह, भरत सिंह, विशाल तिवारी, मोहन प्रसाद, राधिका, प्राची, लक्की, सोनल, सुनीता, गरिमा, महिमा, मोनी, प्रिया, सोनी, आदिति समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button