ChaibasaFeaturedJamshedpur

आजसू पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को मिले टिप्स।

तिलक कुमार वर्मा चाईबासा:चांडिल । आजसू पार्टी की ओर से चांडिल व नीमडीह प्रखंड के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चांडिल के चिलगु पार्टी कार्यालय तथा नीमडीह के रघुनाथपुर वन विश्रामगृह में प्रशिक्षण शिविर सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। चांडिल के शिविर में पार्टी के प्रवक्ता जयंत घोष व आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह बतौर मुख्य अतिथि व प्रशिक्षक के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो, प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप, दिलीप महतो, माधव सिंह मुंडा, दिलीप प्रमाणिक, साबिर अंसारी, पटल मंडल, बिरेन लायक आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। इधर, नीमडीह प्रखंड के शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, बुद्धेश्वर मुर्मू, हरेलाल महतो, बैधनाथ महतो, असित सिंह पात्र, अमूल्य महतो, रमापति महतो, बेनुधर महतो, लालमोहन गोराई, अजय सिंह आदि मौजूद थे।

कार्यकर्ताओं को मिली टिप्स, सरकार की नाकामियों को जनता के बीच प्रचार करें

पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस समेत प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए संगठन मजबूती के टिप्स दिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं को बताया गया कि जनता के बीच राज्य सरकार के नाकामियों का प्रचार करें। वहीं, पार्टी के विचारधारा को भी जनता को बताएं। पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि बूथ व पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं के कंधे पर संगठन मजबूती की जिम्मेदारी अधिक होती हैं, इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट रहें और एकता प्रदर्शन करें। इस मौके पर आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने कहा कि किसी भी उद्देश्य को पूरा करने या आंदोलन को सफल बनाने में संगठन के कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में मिली ज्ञान को उपयोग कर संगठन मजबूत करें ताकि आने वाले समय में हमलोग एक मजबूत संगठन बनकर उभर पाए। हरेलाल महतो ने कहा कि आजसू पार्टी वृहद झारखंड की लड़ाई की तैयारी कर रही हैं, आने वाले समय में आजसू पार्टी वृहद झारखंड आंदोलन को पर जोर देगी।

Related Articles

Back to top button