FeaturedJamshedpurJharkhandNational

आईडियल इंग्लिस मिडियम स्कूल जगन्नाथपुर का वार्षिक उत्सव सह विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

विज्ञान प्रदर्शनी में सड़क सुरक्षा, सौर मंडल, पर्यावरण सुरक्षा, स्मार्ट सिटी व सौर ऊर्जा सहित अलग-अलग विषयों पर रहा फोकस

छोटे से कसबा में अनुशासन के साथ बेहतर शिक्षा देने का कार्य कर रही आईडीएल इंग्लिश मिडिययम स्कूलः चंदन

चाईबासा।पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के सुदुरवर्ती गांव आईडियल इंग्लिस मिडियम स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव सह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इस विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन जगन्नाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार प्रसाद ने किया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपना मॉडल बनाकर उसे प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया। इस वार्षिक आयोजन में स्कूल के सौ से अधिक विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किया। इसमें सड़क सुरक्षा, सौर मंडल, पर्यावरण सुरक्षा, स्मार्ट सिटी व सौर ऊर्जा सहित अलग-अलग विषयों को प्रदर्शित किया। हैंड एंड क्राफ्ट का अलग से प्रदर्शनी आयोजित हुई। इस वार्षिक आयोजन में स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया था। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी चन्दन प्रसाद ने विद्यार्थियों के बनाए मॉडल और उसकी प्रतिभा की सराहना की। प्रखंड विकास पदाधिकारी चन्दन प्रसाद ने विद्यार्थियों से हमेशा रचनात्मक सोच रखने की सलाह दी। कहा विद्यार्थी हमेशा कुछ नया करने की सोचें और इसी में अपनी ऊर्जा को लगाएं। उन्होने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा आज इनोवेशन का जमाना है। नवाचार को हर क्षेत्र में बढ़ावा मिल रहा है और इससे अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं। ने विज्ञान के साथ दूसरे क्षेत्रों में भी नवाचार को बढ़ावा देने की जरूरत पर बल दिया।साथ ही यह भी कहा गया इस छोटे से कशबे में जगन्नाथपुर आईडीएल इंग्लिश मिडियम स्कुल बेहतर शिक्षा देने के साथ साथ अनुशासन की भी शिक्षा दे रही है। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम व विज्ञान प्रदर्शनी में बेहतर करने वाले छात्र छात्राओं को दुसरे शेषन के मुख्य अतिथि जगन्नाथपुर आईटीआई टीएसआरडीएस के प्रिसिपल नागेंद्र कुमार सिंह के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विधालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नवाज हुसैन उर्फ बिरसा, राजु उर्फ मोहनलाल गोप,सुमित महापात्र, अफताब आलम,पुटुस,विद्यालय प्रिसिपल चंदन कुमार समेत सभी शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button