FeaturedJamshedpurJharkhand

आईए जानते हैं चैती नवरात्रि में कब क्या है

🌞🚩जय भास्कर ‼️🚩🌞🙏
💥🕉️ ~ आज का हिन्दू पंचांग ~ 🕉️💥
🌤️ दिनांक – 08 अप्रैल 2024
🌤️ दिन – सोमवार
🌤️ विक्रम संवत – 2080
🌤️ शक संवत – 1945
🌤️ अयन – उत्तरायण*
🌤️ ऋतु – वसंत ऋतु
🌤️ मास -चैत्र
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – अमावस्या रात्रि 11:50 तक तत्पश्चात प्रतिपदा
🌤️ नक्षत्र – उत्तरभाद्रपद सुबह 10:12 तक तत्पश्चात रेवती
🌤️ योग – इन्द्र शाम 06:14 तक तत्पश्चात वैधृति
🌤️ राहुकाल – सुबह 07:59 से सुबह 09:33 तक
🌞 सूर्योदय – 05:30
🌤️ सूर्यास्त – 06:03
👉 दिशाशूल – पूर्व दिशा में
🚩 व्रत पर्व विवरण – दर्श अमावस्या, चैत्री अमावस्या, सोमवती अमावस्या,(सूर्योदय से रात्रि 11:50 तक), पंचक, खग्रास सूर्यग्रहण (भारत मे नही दिखेगा, इसलिए नियम पालनीय नहीं है)
विशेष – अमावस्या व व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
🕉️ वैदिक पंचांग ~🕉️

नवरात्रि पूजन विधि
09 अप्रैल 2024 मंगलवार से नवरात्रि प्रारंभ ।
नवरात्रि के प्रत्येक दिन माँ भगवती के एक स्वरुप श्री शैलपुत्री, श्री ब्रह्मचारिणी, श्री चंद्रघंटा, श्री कुष्मांडा, श्री स्कंदमाता, श्री कात्यायनी, श्री कालरात्रि, श्री महागौरी, श्री सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। यह क्रम चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को प्रातःकाल शुरू होता है। प्रतिदिन जल्दी स्नान करके माँ भगवती का ध्यान तथा पूजन करना चाहिए। सर्वप्रथम कलश स्थापना की जाती है।

कलश / घट स्थापना विधि
घट स्थापना शुभ मुहूर्त (सुरत – गुजरात) :
09 अप्रैल 2024 मंगलवार को सुबह 06:25 से 10:35 तक
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:15 से दोपहर 01:05 तक*
देवी पुराण के अनुसार मां भगवती की पूजा-अर्चना करते समय सर्वप्रथम कलश / घट की स्थापना की जाती है। घट स्थापना करना अर्थात नवरात्रि की कालावधि में ब्रह्मांड में कार्यरत शक्ति तत्त्व का घट में आवाहन कर उसे कार्यरत करना । कार्यरत शक्ति तत्त्व के कारण वास्तु में विद्यमान कष्टदायक तरंगें समूल नष्ट हो जाती है। धर्मशास्त्रों के अनुसार कलश को सुख-समृद्धि, वैभव और मंगल कामनाओं का प्रतीक माना गया है। कलश के मुख में विष्णुजी का निवास, कंठ में रुद्र तथा मूल में ब्रह्मा स्थित हैं और कलश के मध्य में दैवीय मातृशक्तियां निवास करती हैं।

सामग्री:-
👉🏻 *जौ बोने के लिए मिट्टी का पात्र
👉🏻 जौ बोने के लिए शुद्ध साफ़ की हुई मिटटी
पात्र में बोने के लिए जौ
👉🏻 *घट स्थापना के लिए मिट्टी का कलश (“हैमो वा राजतस्ताम्रो मृण्मयो वापि ह्यव्रणः” अर्थात ‘कलश’ सोने, चांदी, तांबे या मिट्टी का छेद रहित और सुदृढ़ उत्तम माना गया है। वह मङ्गलकार्यों में मङ्गलकारी होता है )
👉🏻 *कलश में भरने के लिए शुद्ध जल, गंगाजल*
👉🏻 *मौली (Sacred Thread)*
👉🏻 *इत्र*
👉🏻 *साबुत सुपारी*
👉🏻 *दूर्वा*
👉🏻 *कलश में रखने के लिए कुछ सिक्के*
👉🏻 *पंचरत्न*
👉🏻 *अशोक या आम के 5 पत्ते*
👉🏻 *कलश ढकने के लिए ढक्कन*
👉🏻 *ढक्कन में रखने के लिए बिना टूटे चावल*
👉🏻 *पानी वाला नारियल*
👉🏻 *नारियल पर लपेटने के लिए लाल कपडा*
👉🏻 *फूल माला*

विधि
सबसे पहले जौ बोने के लिए मिट्टी का पात्र लें। इस पात्र में मिट्टी की एक परत बिछाएं। अब एक परत जौ की बिछाएं। इसके ऊपर फिर मिट्टी की एक परत बिछाएं। अब फिर एक परत जौ की बिछाएं। जौ के बीच चारों तरफ बिछाएं ताकि जौ कलश के नीचे न दबे। इसके ऊपर फिर मिट्टी की एक परत बिछाएं। अब कलश के कंठ पर मौली बाँध दें। कलश के ऊपर रोली से ॐ और स्वास्तिक लिखें। अब कलश में शुद्ध जल, गंगाजल कंठ तक भर दें। कलश में साबुत सुपारी, दूर्वा, फूल डालें। कलश में थोडा सा इत्र डाल दें। कलश में पंचरत्न डालें। कलश में कुछ सिक्के रख दें। कलश में अशोक या आम के पांच पत्ते रख दें। अब कलश का मुख ढक्कन से बंद कर दें। ढक्कन में चावल भर दें। श्रीमद्देवीभागवत पुराण के अनुसार “पञ्चपल्लवसंयुक्तं वेदमन्त्रैः सुसंस्कृतम्। सुतीर्थजलसम्पूर्णं हेमरत्नैः समन्वितम्॥” अर्थात कलश पंचपल्लवयुक्त, वैदिक मन्त्रों से भली भाँति संस्कृत, उत्तम तीर्थ के जल से पूर्ण और सुवर्ण तथा पंचरत्न मई होना चाहिए।
नारियल पर लाल कपडा लपेट कर मौली लपेट दें। अब नारियल को कलश पर रखें। शास्त्रों में उल्लेख मिलता है: “अधोमुखं शत्रु विवर्धनाय, ऊर्ध्वस्य वस्त्रं बहुरोग वृध्यै। प्राचीमुखं वित विनाशनाय, तस्तमात् शुभं संमुख्यं नारीकेलं”। अर्थात् नारियल का मुख नीचे की तरफ रखने से शत्रु में वृद्धि होती है। नारियल का मुख ऊपर की तरफ रखने से रोग बढ़ते हैं, जबकि पूर्व की तरफ नारियल का मुख रखने से धन का विनाश होता है। इसलिए नारियल की स्थापना सदैव इस प्रकार करनी चाहिए कि उसका मुख साधक की तरफ रहे। ध्यान रहे कि नारियल का मुख उस सिरे पर होता है, जिस तरफ से वह पेड़ की टहनी से जुड़ा होता है।
अब कलश को उठाकर जौ के पात्र में बीचो बीच रख दें। अब कलश में सभी देवी देवताओं का आवाहन करें। “हे सभी देवी देवता और माँ दुर्गा आप सभी नौ दिनों के लिए इसमें पधारें।” अब दीपक जलाकर कलश का पूजन करें। धूपबत्ती कलश को दिखाएं। कलश को माला अर्पित करें। कलश को फल मिठाई अर्पित करें। कलश को इत्र समर्पित करें।

कलश स्थापना के बाद माँ दुर्गा की चौकी स्थापित की जाती है।
नवरात्रि के प्रथम दिन एक लकड़ी की चौकी की स्थापना करनी चाहिए। इसको गंगाजल से पवित्र करके इसके ऊपर सुन्दर लाल वस्त्र बिछाना चाहिए। इसको कलश के दायीं ओर रखना चाहिए। उसके बाद माँ भगवती की धातु की मूर्ति अथवा नवदुर्गा का फ्रेम किया हुआ फोटो स्थापित करना चाहिए। मूर्ति के अभाव में नवार्णमन्त्र युक्त यन्त्र को स्थापित करें। माँ दुर्गा को लाल चुनरी उड़ानी चाहिए। माँ दुर्गा से प्रार्थना करें “हे माँ दुर्गा आप नौ दिन के लिए इस चौकी में विराजिये।” उसके बाद सबसे पहले माँ को दीपक दिखाइए। उसके बाद धूप, फूलमाला, इत्र समर्पित करें। फल, मिठाई अर्पित करें।

नवरात्रि में नौ दिन मां भगवती का व्रत रखने का तथा प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करने का विशेष महत्व है। हर एक मनोकामना पूरी हो जाती है। सभी कष्टों से छुटकारा दिलाता है।

नवरात्रि के प्रथम दिन ही अखंड ज्योत जलाई जाती है जो नौ दिन तक जलती रहती है। दीपक के नीचे “चावल” रखने से माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है तथा “सप्तधान्य” रखने से सभी प्रकार के कष्ट दूर होते है

माता की पूजा “लाल रंग के कम्बल” के आसन पर बैठकर करना उत्तम माना गया है

नवरात्रि के प्रतिदिन माता रानी को फूलों का हार चढ़ाना चाहिए। प्रतिदिन घी का दीपक (माता के पूजन हेतु सोने, चाँदी, कांसे के दीपक का उपयोग उत्तम होता है) जलाकर माँ भगवती को मिष्ठान का भोग लगाना चाहिए। मान भगवती को इत्र/अत्तर विशेष प्रिय है।
नवरात्रि के प्रतिदिन कंडे की धुनी जलाकर उसमें घी, हवन सामग्री, बताशा, लौंग का जोड़ा, पान, सुपारी, कर्पूर, गूगल, इलायची, किसमिस, कमलगट्टा जरूर अर्पित करना चाहिए।
लक्ष्मी प्राप्ति के लिए नवरात्रि में पान और गुलाब की ७ पंखुरियां रखें तथा मां भगवती को अर्पित कर दें
*मां दुर्गा को प्रतिदिन विशेष भोग लगाया जाता है। किस दिन किस चीज़ का भोग लगाना है ये हम विस्तार में आगे बताएँगे।
प्रतिदिन कन्याओं का विशेष पूजन किया जाता है। श्रीमद्देवीभागवत पुराण के अनुसार “एकैकां पूजयेत् कन्यामेकवृद्ध्या तथैव च। द्विगुणं त्रिगुणं वापि प्रत्येकं नवकन्तु वा॥” अर्थात नित्य ही एक कुमारी का पूजन करें अथवा प्रतिदिन एक-एक-कुमारी की संख्या के वृद्धिक्रम से पूजन करें अथवा प्रतिदिन दुगुने-तिगुने के वृद्धिक्रम से और या तो प्रत्येक दिन नौ कुमारी कन्याओं का पूजन करें।*यदि कोई व्यक्ति नवरात्रि पर्यन्त प्रतिदिन पूजा करने में असमर्थ हैं तो उसे अष्टमी तिथि को विशेष रूप से अवश्य पूजा करनी चाहिए। प्राचीन काल में दक्ष के यज्ञ का विध्वंश करने वाली महाभयानक भगवती भद्रकाली करोङों योगिनियों सहित अष्टमी तिथि को ही प्रकट हुई थीं।
पंचक
पंचक का आरंभ 05 अप्रैल, शुक्रवार के दिन सुबह के 07 बजकर 14 मिनट पर हो रहा है। वहीं, इसका समापन 09 अप्रैल मंगलवार के दिन सुबह 07 बजकर 32 मिनट पर होगा।
🕉️ *~ हिन्दू पंचांग जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभाशीष
दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है।
आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको अपने बिजनेस में कुछ नुकसानों का सामना करना पड़ेगा, जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। आपको ग्रस्त जीवन में भी कुछ कठिनाइयां आएंगी, जिनका आप डटकर सामना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। परिवार में संतान से संबंधित कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आपको जल्दबाजी के कामों के कारण समस्याएं आएंगी। आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों में किसी पर भरोसा ना करें।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी सोच समझ से काम को पूरा करने के लिए रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सदस्य एक दूसरे के प्रति समर्पित नजर आएंगे। आप अपने काम में आगे बढ़ें, ये आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको एक साथ काफी काम हाथ लगने से आपका ध्यान इधर-उधर भटकेगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने के लिए सोच रहे हैं, वह आज किसी संस्था से जुड़ सकते हैं। परिवार में चल रहा लड़ाई झगड़ा बढ़ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहना है। व्यापार में आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आप अपने कामों को समय से पूरा करेंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है। आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं, नहीं तो आपको समस्या होगी। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके बनते कामों में रोड़ा अटका सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको कानूनी मामलों में ढील देने से बचना होगा। आपके सहयोगी आपका फायदा उठा सकते हैं। यदि आप कोई बिजनेस करते हैं, तो उसे आप पूरा समय दें, तभी वह आपको अच्छा लाभ देगा। आप किसी बात को पड़कर ना बैठे, नहीं तो परिवार के सदस्यों को आपकी वह बात बुरी लग सकती है। शासन व सत्ता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप जीवनसाथी के लिए किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहने वाला है। आप अपने से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान लगाएंगे, जिस कारण आपको व्यर्थ के वाद विवाद बने रहेंगे। आपको अपने पिताजी से अपने मां की बात कहने का मौका मिलेगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आपको उस धन के न मिलने से चिंता सताएगी। किसी सरकारी काम को पूरा करने में समस्या आएगी। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह बढ़ सकती है, जिस कारण आपको भाग दौड़ अधिक करनी होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपकी किसी निकटतम व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपको किसी बेहतरीन संपत्ति के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं, नहीं तो दुर्घटना के होने की संभावना है। आपको अपने आस पड़ोस में किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो किसी से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। आपके खुश मिजाज व्यक्तित्व होने के कारण आपके मित्रों की संख्या में ईजाफा होगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। आपको वाहन आदि के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। वरिष्ठ सदस्य आपको यदि कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपको कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपके सहयोगी आपका खूब साथ देंगे। आपको अपनी मित्र से अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुश खबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक पद की प्राप्ति हो सकती हैं। आप अपने जीवन साथी से यदि किसी चीज की फरमाइश करें, तो उसे पूरी अवश्य करें। सोच समझकर आगे बढ़ें, जिससे आप अपने काम को समय से पहले आसानी से पूरा कर पाएंगे। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपको किसी को बेवजह सलाह देने से बचना होगा। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। विद्यार्थियों के परीक्षा के परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सूझबूझ से काम करने के लिए रहेगा। आपका मन किसी काम के पूरा न होने से उदास रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बहुत अधिक रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। यदि आपने किसी नए काम की शुरुआत करने का सोचा है, तो उसमें भी आप कुछ समय रुके। आपके आसपास में यदि कोई बात विवाद हो, तो आप उसमें चुप लगाएं। आपको अपनी संतान के करियर में आ रही समस्याओं के कारण भाग दौड़ करनी होगी, तभी उन्हें किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति होती दिख रही है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। जीवनसाथी से यदि कुछ मतभेद चल रहे थे, तो वह दूर होते दिख रहे हैं। व्यवसाय में आप चुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान दें। अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत करें। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आप कोई भी नौकरी में बदलाव करने की योजना बना रहे थे, तो आप कर सकते हैं। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आपको अपनी व्यवसाय में कुछ समस्याएं थी, लेकिन आप अपने भाइयों की मदद से दूर कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपको अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में चल रही कोई समस्या बढ़ सकती हैं, जिस कारण आपको तनाव बना रहेगा। व्यवसाय में आपको कुछ योजनाओं से अच्छा लाभ ना मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे। आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ा डिसीजन बहुत ही सोच विचार कर लेने के लिए रहेगा। आप किसी वाद विवाद से दूर रहें। आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें। व्यवसाय में आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में सभी लोग मिलकर किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने जीवन में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने पिताजी से बातचीत करेंगे। आपको किसी मामले मे बेवजह नहीं पड़ना है, नहीं तो समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। आपकी संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है।

Related Articles

Back to top button